Bihar

बिहार: जज के बॉडीगार्ड ने खुद को किया शूट..मौत, शनिवार को ड्यूटी के बाद था परेशान; ASI में होना था प्रमोशन

मोतिहारी पुलिस लाइन में बीती रात एक हवलदार शंभू कुमार (49) ने सुसाइड कर लिया। उन्होंने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वो एक जज की सुरक्षा में तैनात थे। सिर में गोली लगने के कारण मौके पर ही हवलदार की मौत हो गई।

शनिवार देर रात गोली की आवाज सुनकर बैरक में सो रहे दूसरे सिपाहियों की नींद खुली। साथियों ने देखा कि बैरक के बरामदे में हवलदार खून से लथपथ पड़ा हुआ है, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हवलदार नालंदा जिले का रहने वाला है।

घटना की जानकारी मृतक के परिजन को दी गई। मृतक फिलहाल PTC ( प्रोमोशनल ट्रेनिंग कोर्स) कर रहा था, जिसके बाद उसका प्रोमोशन ASI के पद पर होना था।

साथी हवलदार ने घर जाने की बात कही तो मना कर दिया

हवलदार 49 वर्षीय शंभू कुमार एक जज के बॉडीगार्ड थे। शनिवार की शाम ड्यूटी से पुलिस लाइन लौटे तो तनाव में नजर आ रहे थे। उनके साथ रहने वाले साथियों ने घर जाने की बात पूछी, तो मना कर दिया। शंभू ने कहा कि अभी घर नहीं जाना है। फिर रात का खाना खाकर, सोने चले गए।

रात के करीब ढाई बजे अपने बेड से उठकर दो नंबर बैरक के बाहर बरामदे पर लगे बेड पर गए और वहां खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर साथी हवलदार दौड़कर गए तो देखा कि शंभू प्रसाद खून से लथपथ पड़ा हुआ है। साथी सिपाहियों ने शंभू प्रसाद को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया,जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

आत्महत्या के कारण की हो रही जांच

घटना के संबंध में पुलिस लाइन के डीएसपी रमेश कुमार ने बताया कि शंभू कुमार जज के बॉडीगार्ड थे। उनके आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। परिजन को घटना की जानकारी दे दी गई है।

मार्च में की थी बेटी की शादी

शंभू की तीन बेटी और एक बेटा है। छोटी बेटी की शादी इसी साल 5 मार्च को की थी। बेटा सिविल इंजीनियर है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

6 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

6 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

18 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

19 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

19 घंटे ago