Bihar

सावधान! बिहार में बदल गया ‘कृषि चक्र’, बुआई की अवधि में बढ़ोतरी, उत्पादन में कमी, जानें क्या है कारण और उपाय

तस्वीर : फाइल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

Agriculture News: मौसम में बदलाव की वजह से खेती पर असर पड़ रहा है. केन्द्र सरकार किसानों के लिए कई परियोजना चला रही है. केंद्र सरकार किसान क्रेडिट कार्ड योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कुसुम योजना से लेकर कई योजना किसानों की मदद के लिए चला रही है. नीतीश सरकार भी किसानों के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है. बिहार सरकार की ओर से खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है. लेकिन मौसम में हो रहे बदलाव का असर उत्पादन पर पड़ रहा है.

खेती की लागत में इजाफा

फसल की उत्पादन पर पड़ रहे प्रभाव को लेकर किसान काफी परेशान है. यहां तक की अब समय के साथ किसानों को खेती में लागत भी ज्यादा आ रही है. रबी, खरीफ और गरमा तीनों फसलों पर बदलते मौसम का प्रभाव पड़ रहा है. तीनों मौसम की फसल को लगाने की अवधी में इजाफा हुआ है. जानकारी के अनुसार इन फसलों की लगने की अवधि में 30 से 40 दिनों की बढ़ोतरी हुई है.

फसलों के उत्पादन में कमी

रबी फसलों की बुआई 20 अक्टूबर से 15 नवंबर तक की जानी चाहिए. लेकिन अब इसकी बुआई 20 नवंबर से दिसंबर तक होती है. मार्च से अप्रैल के महीने में गेहूं की फसल की कटनी की शुरुआत हो जाती है. वहीं, गर्मी के महीने में गेंहू की फसल सूखने लगती. इससे इसके उत्पादन में कुछ जगहों पर 50 फीसदी तक की कमी हुई है.

खरीफ फसल की बुआई 20 जून तक होनी चाहिए. लेकिन पानी की कमी की वजह से इसकी बुआई 25 जुलाई तक में हो रही है. दूसरी ओर किसान भी अब खेती के नए तरीके को अपनाने की कोशिश में लगे हुए है. किसान कम अवधि वाले फसलों को लगा रहे है. पहले के मुकाबले फसलों के उत्पादन में कमी हुई है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

8 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

8 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

9 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

22 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

22 घंटे ago