Bihar

बिहार विधान सभा में सुरक्षा प्रहरी के पदों पर होगी नियुक्ति, इस दिन से करे आवेदन

बिहार विधान सभा सचिवालय में सुरक्षा प्रहरी के रिक्त पदों पर भर्ती की जायेगी। इसके लिए बिहार विधान सभा सचिवालय द्वारा विज्ञापन जारी कर दिया गया है। कुल 69 सुरक्षा प्रहरी की नियुक्ति की जायेगी। इसमें 25 सीट महिला अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित रहेंगे। आवेदन करने की प्रक्रिया 25 अप्रैल 11 बजे सुबह से वेबसाइट https://vidhansabha.bih.nic.in पर शुरू हो जायेगी।

आवेदन 16 मई तक कर सकते हैं। इसमें अनारक्षित के 29, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए सात, अनुसूचित जाति के 10, अनुसूचित जनजाति के लिए एक, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 12, पिछड़ा वर्ग के लिए नौ और पिछड़े वर्ग की महिला के लिए एक पद है। अभ्यर्थियों को किसी भी बोर्ड से इंटर या इंटर समकक्ष पास होना होगा। अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु एक अगस्त 2022 को न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिए।

बीएसएफ में 247 हेड कॉन्स्टेबल की होगी भर्ती, आवेदन 22 से

बीएसएफ में 247 हेड कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 22 अप्रैल से शुरू होगी। अभ्यर्थी 12 मई तक भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जायेगा। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स विषयों में 60 प्रतिशत अंकों के साथ इंटरमीडिएट होना चाहिए। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 12 मई 2023 को 18 वर्ष और 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

4 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

4 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

7 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

7 घंटे ago