Bihar

आज अपने पुश्तैनी घर में परिवार संग मौजूद रहेंगे CM नीतीश, जातीय गणना को लेकर 17 सवालों का देंगे जवाब

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

Jati janganana bihar 2023: बिहार में जातीय जनगणना के दूसरे फेज का काम आज शनिवार से शुरू होने जा रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) भी पटना जिले के बख्तियारपुर स्थित अपने पुश्तैनी आवास पहुंचे हैं. जहां वो जाति आधारित जनगणना (Caste Census Bihar ) के लिए अपनी सभी जानकारियां दर्ज करवायेंगे. उनके साथ परिवार के भी अन्य सदस्य मौजूद रहेंगे.

परिवार के सदस्यों के साथ मौजूद रहेंगे सीएम 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार सुबह करीब साढ़े 12 बजे बख्तियारपुर स्थित अपने पुश्तैनी घर में जाति आधारित गणना के दौरान मौजूद रहकर सभी आवश्यक जानकारियां दर्ज करवायेंगे. उनके साथ परिवार के सभी सदस्यों की भी गणना पहले दिन ही होगी. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. इस दौरान प्रगणक उनके घर जायेंगे और उनसे बारी-बारी से सभी सवाल पूछेंगे, जिसका जवाब सीएम देंगे.

सीएम के लिए भी रहेगी वही व्यवस्था

इसके लिए सीएम के बख्तियारपुर स्थित आवास में अलग से कोई व्यवस्था नहीं की गयी है. सूत्रों के अनुसार सभी 17 सवालों का जवाब देने के बाद परिवार के प्रधान के रूप में सीएम को घोषणा पत्र पर दस्तखत भी करना होगा. इसमें वो इस बात की पुष्टि करेंगे कि उनकी तरफ से दी गयी सूचना सही है.

17 प्रकार की जानकारी मांगी जाएगी

बता दें कि दूसरे चरण की गणना शनिवार से शुरू हो जाएगा. प्रदेश की जातियों को अलग-अलग कोड दिया गया है. इस दौरान जब जनगणना कर्मी आपके घर आएंगे तो आपकी जाति और आय के बारे में जानकारी लेंगे. इस फेज में सभी परिवारों से 17 प्रकार की जानकारी मांगी जायेगी. आपसे जो जानकारी जनगणना कर्मियों को मिलेगी वो कोड के रूप में ऐप में दर्ज की जाएगी. दूसरे चरण का काम अगले 1 महीने यानी 15 मई तक चलेगा.

सभी आंकड़ों को समायोजित कर होगा प्रकाशन

जाति गणना में दूसरे फेज के काम के लिए बने एप में लोगों से मिलने वाली सभी जानकारियों को कोड में ही भरा जायेगा. जानकारी एकत्रित करने के बाद एकत्र सभी आंकड़ों को समायोजित करके उसे प्रकाशित किया जायेगा. जाति गणना के लिए सरकार ने जातियों का कोड जारी किया है. उस कोड को इस चरण में ऐप में डाला जाएगा.

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

3 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

3 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

7 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

7 घंटे ago