Bihar

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बिहार सरकार दे रही 50 हजार रुपये, 3 मई तक ही कर सकते हैं आवेदन

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को बिहार सरकार 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देगी। बिहार सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के तहत यह राशि बिहार लोक सेवा आयोग BPSC की प्रारंभिक परीक्षा पास करने पर मुख्‍य परीक्षा की तैयारी के लिए दी जाएगी। बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने सोमवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर यह जानकारी दी।

बिहार लोक सेवा आयोग की 68वीं प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम आ चुका है और मुख्‍य परीक्षा मई, 2023 में आयोजित होने वाली है। इस बीच बिहार सरकार की ओर से प्रीलिम्स एग्जाम में क्वालीफाई कर चुके अभ्यर्थियों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी ताकि उनकी तैयारी में पैसा बाधा न बने। यह राशि प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा।

कौन और कहां करें आवेदन?

वे अभ्यर्थी जिन्होंने बीपीएससी 68वीं की प्रारंभिक परीक्षा पास कर ली है और मुख्‍य परीक्षा में बैठने वाले हैं, वे सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के तहत सहायता राशि पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग की कल्याण विभाग की वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरना होगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 3 मई 2023 तक चलेगी।

सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए जानने के लिए state.bihar.gov.in/bcebcwelfare/CitizenHome.html पर भी विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा, 0612-2215406 पर फोन कर भी जरूरी जानकारी जान सकते हैं।

कैसे करें आवेदन?

  • आवेदन करने के लिए पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट http://fts.bih.nic.in/EBCScholarship/ पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर ‘न्यू रजिस्ट्रेशन’ लिंक पर क्लिक करें और मांगी गई जरूरी जानकारी दर्ज कर दें।
  • अब ‘रजिस्टर्ड यूजर’ लिंक पर क्लिक करें और यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ ही सिक्योरिटी कोड दर्ज  करके लॉगिन कर लें।
  • फॉर्म में मांगी  डिटेल्स, फोटो, हस्ताक्षर, डॉक्यूमेंट्स- एडमिट कार्ड की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी, आवासीय प्रमाण पत्र, पिछड़ा वर्ग जाति प्रमाण पत्र और अपने बैंक पासबुक की कॉपी आदि अपलोड कर दें।
  • पासबुक पर अभ्यर्थी का नाम, बैंक अकाउंट नंबर और IFSC कोड साफ लिखा होना चाहिए।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

1 घंटा ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

3 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

4 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

5 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

5 घंटे ago