Bihar

बिहार का पहला क्रिकेट एकेडमी खोलेंगे युवराज सिंह, खिलाड़ियों को मिलेगा इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म

इंडियन क्रिकेट टीम के सिक्सर किंग युवराज सिंह शुक्रवार को सीमांचल पहुंचे। उन्होंने इस दौरान एक बड़ा ऐलान किया। वह पूर्णिया में बिहार का पहला क्रिकेट एकेडमी खोलने जा रहे हैं। इसका नाम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस या फिर युवराज सिंह क्रिकेट एकेडमी होगा। एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए युवराज सिंह ने खुद इसकी जानकारी दी।

इस एकेडमी के इनॉग्रेशन में युवराज सिंह खुद आएंगे। शुक्रवार की शाम एक दिवसीय दौरे के तहत पूर्णिया पहुंचे क्रिकेट युवराज सिंह ने उस चिह्नित स्थान का भी निरीक्षण कर लिया है, जहां यह एकेडमी स्थापित की जाएगी। ये बिहार का पहला क्रिकेट अकादमी होगा।

युवराज सिंह ने कहा कि इसमें वे खुद भी खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे। ऐसे प्लेयर्स की परफॉर्मेंस मार्किंग के लिए नेशनल लेवल के विशेषज्ञ और कोच समय -समय पर एकेडमी में प्रशिक्षण और चयन के लिए आएंगे। इसमें खेलने वाले प्लेयर्स को क्रिकेट की बारीकियों के साथ ही क्रिटिकल क्रिकेट के गुर सीखेंगे।

क्रिकेटर युवराज सिंह ने बताया कि उनके क्रिकेट एकेडमी में खेलने वाले प्लेयर्स को स्टेट, नेशनल और इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का मौका दिया जाएगा। देश में समय-समय पर आयोजित क्रिकेट शिविरों में एकेडमी के प्लेयर्स को जाने का मौका मिलेगा। बचपन के अनछुए पहलुओं को साझा करते हुए युवी ने कहा कि जब मैं छोटा था, तो मैंने उस वक्त एक चीज हमेशा गौर किया। वह ये थी कि छोटे शहरों से प्लेयर्स आकर उनके साथ स्ट्रगल करते थे।

कहा कि उनके साथ कई तरह की समस्याएं होती थी। इसी को जहन में रखते हुए उन्होंने छोटे शहर से ही अपने एकेडमी की शुरुआत की ठानी। पूर्णिया में एकेडमी की शुरुआत के साथ ही बिहार के बच्चों को क्रिकेट के गुर सीखने के लिए बिहार से बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। वे यहीं रहकर खुद को निखारेंगे। इससे उनकी पढ़ाई में भी किसी तरह की परेशानी नहीं आएगी। प्रशिक्षण के साथ ही पढ़ाई भी जारी रखेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

जेल से बेल पर बाहर निकले JDU विधायक अनंत सिंह, चुनाव के दौरान हुए दुलारचंद यादव हत्याकांड में हुई थी गिरफ्तारी

मोकामा के JDU विधायक अनंत सिंह हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बेउर जेल से…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल का डायलिसिस सेंटर किडनी मरीजों के लिए बना जीवनदायिनी, राशन कार्डधारकों को मिलती है मुफ्त सेवा

समस्तीपुर : जिले के किडनी मरीजों के लिए सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर किसी वरदान…

11 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : वंदे भारत से स्लीपर टकराने के मामले में PWI सस्पेंड, एजेंसी कर्मियों पर कार्रवाई तेज

वंदे भारत से स्लीपर टकाराने के मामले में पीडब्ल्यूआई (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) को डीआरएम के…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : विशेषज्ञ करेंगे सुदूर गांवों में पैथोलॉजी जांच, ‘मेडप्राइम’ के जरिए पैथोलॉजिस्टों का कार्य आसान

समस्तीपुर/पूसा : कृषि शोध और शिक्षा की जननी पूसा अब केवल वैज्ञानिकों का गढ़ ही…

13 घंटे ago

सगे दामाद की ह’त्या कर फरार चल रहे ससुर ने दिल्ली में किया आत्मसमर्पण, समस्तीपुर में पुलिस दे रही थी दविश

समस्तीपुर : दिल्ली में अपने ही दामाद की हत्या करके फरार हुआ अंगारघाट थाना क्षेत्र…

13 घंटे ago

जनसुराज नेता मनीष कश्यप पर 10 लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप, पश्चिम चंपारण में केस दर्ज

जनसुराज पार्टी के नेता मनीष कश्यप नए कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। पश्चिम चंपारण…

14 घंटे ago