Bihar

चुनाव आयोग ने ट्रांसजेंडर मोनिका दास को बनाया स्टेट आइकॉन, मिली ये जिम्मेदारी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

चुनाव आयोग ने ट्रांसजेंडर मोनिका दास को अपना स्टेट आइकॉन बनाया है. बता दें कि मोनिका केनरा बैंक में कलर्क के पद पर कार्यरत है. स्टेट आइकॉन बनने के बाद मोनिका काफी खुश है. साथ ही ट्रासजेंडर समुदाय के लोग भी उनके इस कामयाबी से काफी खुश है. मालूम हो कि मोनिका की यह सफलता उनके समुदाय के लोगों के लिए गर्व की बात है. मोनिका अपने समुदाय के लोगों के लिए प्रेरणा है. मोनिका के अनुसार उनके स्टेट आइकॉन बनने में उनके सीनियर अथॉरिटी का काफी सहयोग मिला है.

मोनिका को परिवार का मिला सहयोग

वहीं, जातीय गणना में ट्रांसजेंडर को अलग कोर्ड देने का मोनिका ने समर्थन नहीं किया है. मोनिका ने कहा है कि ट्रांसजेंडर किसी जाति, धर्म या समाज में ही पैदा लेते है. इसलिए उनका अपना कोड नहीं होना चाहिए. बल्कि, उनके फैमिली बैकग्राउंड का कोड होना ज्यादा अच्छा होता. चुनाव आयोग की ओर से स्टेट आइकॉन चुने जाने पर मोनिका ने कहा है कि बिहार और भारत की सरकार ने उन्हें मौका दिया है. आपको बता दें कि मोनिका का उनके परिवार वालों ने काफी सहयोग किया है.

मतदान करने के लिए लोगों को करेगी जागरूक

मोनिका के अनुसार उनके परिवार वाले उन्हें पढ़ाई को लेकर ताने सुनने को मिलते थे, लेकिन उनके परिवार के लोगों ने उन्हें समझाया कि जब वह मुकाम हासिल कर लेगी तो यह सभी चिजें कोई मायने नहीं रखेंगी. शुरुआती दिनों नें मोनिका ने नवोदय से पढ़ाई की. इसके बाद पटना कालेज में दाखिला लिया. पढ़ाई के दौरान लड़कियों ने उनका काफी सहयोग किया. वहीं लड़कों से भी वह बाते किया करती थी. वहीं, अब मोनिका लोगों को मतदान करने के लिए जागरुक करेगी. चुनाव आयोग की ओर से उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

2 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

5 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

7 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

7 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

7 घंटे ago