बिहार के पटना से एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां खनन विभाग की एक महिला अधिकारी पर हमला हुआ है और उन्हें घसीटा भी गया है। इस घटना को पटना के दानापुर के बिहटा थाना क्षेत्र में अवैध रेत खनन करने वाले लोगों ने अंजाम दिया है।
इस घटना में 44 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 3 एफआईआर दर्ज की गई हैं। महिला अधिकारी पर हमले से संबंधित अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस बात की जानकारी पटना के एसएसपी ने दी है।
पटना के एसपी का भी बयान आया सामने
इस मामले में पटना (पश्चिम) के एसपी राजेश कुमार का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, ‘असामाजिक तत्वों के एक समूह ने एक जिला खनन अधिकारी पर उस वक्त हमला किया, जब वह क्षेत्र में रेत खनन से संबंधित एक अभियान चला रही थीं। 44 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना में जिला खनन अधिकारी और 2 खनन निरीक्षकों सहित 3 घायल हुए हैं।’
इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो काफी हिंसक लग रहा है और उसमें अभद्र भाषा और अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया गया है। इसीलिए इस वीडियो को यहां पर नहीं दिखा रहे हैं। इस वीडियो की पुष्टि पुलिस ने भी की है।
बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…
समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…
बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…