Bihar

अतीक ‘जी’ कहकर घिर गए BJP के बिहार अध्यक्ष सम्राट चौधरी, तेजस्वी यादव पर हाल में ही भाजपा ने किया था हमला

यूपी में माफिया अतीक अहमद की हत्या पुलिस कस्टडी में कर दी गयी. अतीक को उसके भाई अशरफ के साथ मौत के घाट उतार दिया गया. इससे पहले अतीक के बेटे व उमेश पाल हत्याकांड के फरार आरोपित असद और उसके शूटर दोस्त गुलाम का एनकाउंटर किया गया था. इस घटनाक्रम ने बिहार का सियासी पारा भी चढ़ा दिया है. पिछले दिनों तेजस्वी यादव ने अतीक को जी कहकर संबोधित किया तो भाजपा ने सवाल खड़े किए थे अब सम्राट चौधरी ने भी अतीक को जी कहकर राजद को पलटवार का मौका दिया है.

अब सम्राट चौधरी ने अतीक जी कहा

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पत्रकारों के सवाल पर सम्राट ने कहा कि अतीक अहमद जी की हत्या अपराधियों ने की है. न्यायिक जांच की जा रही है, पर दर्द किसको हो रहा है.वहीं जब सम्राट चौधरी ने अतीक अहमद को अतीक जी कहा तो राजद ने इसे मौके के तरह इस्तेमाल किया और इसक वीडियो जारी किया. राजद ने अब भाजपा से ही सवाल कर दिया है. हाल में ही तेजस्वी यादव ने अतीक जी कहा था तो भाजपा ने तेजस्वी को घेरा था. अब खुद बीजेपी उलझ गयी है. बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने ही वही बयान दे दिया जिसपर तेजस्वी यादव पर सवाल खड़े किए गए थे.

यूपी में अतीक अहमद की हत्या, बिहार में सियासत गरम

यूपी में अतीक अहमद की हत्या हुई. उसके भाई अशरफ को मार दिया गया. पुलिस कस्टडी में दोनों को मौत के घाट उतारा गया. वहीं दो दिन पहले ही अतीक के बेटे असद का एनकाउंटर किया गया था. बिहार की सियासत इन घटनाक्रमों से गरमायी हुई है. भाजपा बिहार में योगी मॉडल की बात कर रही है तो महागठबंधन इसे कानून की हत्या करार दे रहा है और भाजपा पर हमलावर है.

तेजस्वी को आरके सिंह ने निशाने पर लिया था

बता दें कि हाल में ही बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी अतीक जी कहा था. जिसके बाद केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने तेजस्वी को निशाने पर लिया था. उन्होंने कहा था कि तेजस्वी यादव बिहार के उपमुख्यमंत्री हैं और वो एक दुर्दांत अपराधी को जी(अतीक जी) कहते हैं. अतीक पर 100 से अधिक मुकदमे थे जो हत्या, अपहरण, फिरौती आदि के थे. जो भी गवाह होता था उसको ये मार देते थे या फिर उसके परिवार का अपहरण कर लेते थे. उसने कबूल किया कि उसका लश्कर-ए-तैयबा से संबंध है. वो गैंगवार में मारा गया, उसके लिए ये लोग आंसू बहा रहे हैं। समाजवादी पार्टी हो या फिर ममता जी हो, ये सब वोट बैंक की तलाश में हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

हम इ सब कुछ नहीं जानते, क्या बने हैं; पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनने पर बोले अनंत सिंह

बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह अक्सर अपने…

3 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन में हाईटेक जिम और सिंथेटिक ट्रैक की होगी व्यवस्था

समस्तीपुर : पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक मजबूत एवं फिट बनाने…

4 घंटे ago

समस्तीपुर स्टेशन रोड में रेलवे की खाली जमीन पर बनेगा मार्केटिंग कांप्लेक्स और दो मंजिला पार्किंग स्टैंड

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…

5 घंटे ago

ताजपुर BRC में भ्रष्टाचार का बोलबाला ! लेखापाल, हेडमास्टर और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड में कार्यरत एक महिला शिक्षक द्वारा की गई…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में ऑनलाइन बुकिंग कर लायी जा रही 405 लीटर विदेशी शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार

समस्तीपुर : जिले में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा…

7 घंटे ago

6 अप्रैल से बदल जाएगा बिहार के सरकारी स्कूलों का टाइम; सुबह 6.30 बजे आना होगा स्कूल, 7 बजे पहली घंटी, छुट्टी कब?

बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य…

7 घंटे ago