Bihar

CM नीतीश की कैबिनेट बैठक आज, मुआवजा समेत कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगेगी मुहर

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक होने वाली। जिसमें कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लग सकती है। यह बैठक सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री सचिवालय के कैबिनेट हॉल में शुरू होगी।

दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हर मंगलवार कैबिनेट की बैठक करते हैं और इसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लेते हैं। पिछले कुछ महीनों से विधानसभा सत्र और मुख्यमंत्री के खुद के कार्यक्रम के कारण कैबिनेट की बैठक कुछ समय नियमित रूप से नहीं हो पा रही थी। लेकिन अब सब कुछ सामान्य है ऐसे में आज यानी मंगलवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है।

बताया जा रहा है कि, इस कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा जहरीली शराब पीने से हुई मौत को लेकर जो मुआवजे का ऐलान किया गया है। उसको लेकर भी कैबिनेट की मुहर लग सकती है। हालांकि इसको लेकर एक पत्र भी जारी किया जा चुका है ऐसे में इसे कैबिनेट से पारित करना महज एक औपचारिकता बताई जा रही है।

मालूम हो कि, इससे पहले कैबिनेट बैठक में शिक्षक नियोजन नियमावली पर मुहर लगी थी और सरकार आयोग के माध्यम से परीक्षा कराने का फैसला लिया था, जिससे शिक्षक बहाली का रास्ता साफ हो गया है। सरकार 2 लाख से अधिक शिक्षकों की बहाली की बात कर रही है। वहीं सरकारी कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को 4 फीसदी डीए देने का भी फैसला सरकार ने लिया था। इसके बाद अब आज की कैबिनेट में भी कुछ महत्वपूर्ण फैसले पर मुहर लग सकती है।

आपको बताते चलें कि, सोमवार को सीएम नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि जहरीली शराब पीने से जिन लोगों की मौत हुई है, उनके आश्रितों को सरकार 4-4 लाख रुपये मदद करेगी। उन्होंने कहा कि अगर परिजन उस बारे में पूरी जानकारी के साथ मदद मांगेंगे तो सरकार 2016 से लेकर अब तक के सभी मामलों में मुआवजा देगी। जिसके बाद यह उम्मीद लगाए जा रहे हैं कि आज इसे कैबिनेट से मंजूरी मिल सकती है।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

1 घंटा ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

2 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

5 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

5 घंटे ago