मुजफ्फरपुर में एक युवक ने चार दिनों के अंदर दो शादियां की। पहली अरेंज तो दूसरी लव। उसने पहले परिवार की पसंद वाली लड़की से शादी की। इसके चौथे दिन अपनी प्रेमिका से दूसरी शादी की। दोनों पत्नियों को महज दो किमी की दूरी पर रखा था।
युवक महीने के 15 दिन पहली पत्नी के पास रहता तो बाकी के दिन अपनी दूसरी पत्नी के पास। 13 महीने तक ये सिलसिला चलता रहा। पहली पत्नी को पति की हरकतों पर शक हुआ, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। दो शादी करने के आरोप में युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
2 किमी की दूरी पर रहती थीं दोनों पत्नियां
पूरा मामला शहर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के दामुचक का है। जहां विकास कुमार (30) ने 25 अप्रैल 2022 को सकरा थाना क्षेत्र की युवती से अरेंज मैरिज की। इसके बाद 29 अप्रैल को उसने प्रेमिका से भी शादी कर ली। प्रेमिका से शादी की जानकारी लड़के के परिवार वालों को नहीं थी। जबकि प्रेमिका का पूरा परिवार शादी में शामिल था। शादी के अगले दिन वह प्रेमिका को अपने घर दामूचक से दो किमी दूर अघोरिया बाजार के आसपास अलग किराए के मकान में ले गया और दोनों वहीं रहने लगे।
15-15 दिन दोनों के पास रहता
इस दौरान महीने में 15 दिन विकास पहली पत्नी, तो 15 दिन दूसरी पत्नी के साथ रहता। अक्सर वह बहाना बनाकर दूसरी पत्नी से मिलता। इसी बीच पहली पत्नी को उस पर शक होने लगा। फिर पहली पत्नी ने अपने रिश्तेदारों और करीबियों की मदद से सच्चाई का पता लगवाया।
वहीं खुलासे के बाद उसने काजीमोहम्मदपुर थाने में पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। बिना तलाक दिए दूसरी शादी करने के आरोप में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
दूसरी पत्नी से भी होगी पूछताछ- पुलिस
मामले में आईओ राखी कुमारी ने बताया कि युवक से पूछताछ की गई है। पूछताछ में युवक ने कहा कि स्कूल में ही युवती से उसकी मुलाकात हुई थी। उससे वह प्रेम करना लगा था। इसी बीच परिजनों ने दूसरे जगह शादी तय कर दी। ऐसे में उसे कुछ समझ नहीं आ रहा था। शादी के चार दिन बाद ही उसने अपनी प्रेमिका से दूसरी शादी कर ली। अब दूसरी पत्नी से भी मामले में पूछताछ की जाएगी।
दहेज की मांग करने लगा- पहली पत्नी
आरोपी की पहली पत्नी ने बताया कि पिछले साल 25 अप्रैल को उसकी शादी दामुचक निवासी विकास पासवान के साथ हुई थी। शादी में 2.57 लाख नकद समेत सोने की चेन, गहने समेत अन्य सामान उपहार के रूप में दिए गए थे।
शादी के कुछ दिनों के बाद ही विकास उसपर मायके से पांच लाख रुपये लाने का दबाव बनाने लगा। पति के व्यवहार पर उसे शक होने लगा। इसी बीच रिश्तेदारों और करीबियों की मदद से उसे जानकारी मिली कि उसने दूसरी युवती से शादी कर ली है।
स्कूल में साथ पढ़ती थी दूसरी पत्नी
विकास ने बताया कि स्कूल में दोनों साथ पढ़ते थे। वहां से दोनों की दोस्ती हुई थी। दोस्ती प्यार में बदल गई। प्यार परवान चढ़ने लगा। इस बीच विकास के घरवालों ने उसकी शादी किसी और से करा दी। जिसके बाद उसने अपनी प्रेमिका से भी शादी रचा ली।
समस्तीपुर : दिल्ली के रोहिणी स्थित बेगमपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसे में मेनहोल में…
समस्तीपुर : साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने बुधवार को गश्ती के दौरान शहर के थानेश्वर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को पुलिस को एक आरोपी…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव से पुलिस ने एक…
संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…