Bihar

कहिए न जहां चाहे करा दे.. बिहार BJP अध्यक्ष सम्राट चौधरी के मिट्टी में मिला देने के बयान पर नीतीश का पलटवार

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि उनको जो करना है कर देना चाहिए. इसके साथ ही बीजेपी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि उनमें बुद्धि नहीं है.

नीतीश कुमार ने कहा, “जो ये सब बोलता है, हम कभी इस तरीके से बोलते हैं, जो ऐसे शब्दों का प्रयोग करता है, समझ लीजिए बुद्धि नहीं है. जो मन करे बोले, जो करना है कर दे. जहां करना है कर दे. आजकल के बीजेपी नेताओं को बुद्धि नहीं है.”

ममता से मुलाकात पर क्या कहा?

वहीं ममता बनर्जी के साथ मुलाकात को लेकर नीतीश ने कहा कि यह सब चीजें अभी पूछने की बात नहीं है. जब सबकुछ कर लेंगे तब इस बारे में बात करेंगे. हम सभी विपक्षी दलों को एकजुट करने में लगे हैं और अपने लिए कुछ नहीं चाहते हैं. मेरी व्यक्तिगत कोई इच्छा नहीं है. मैं देश के हित में सोच रहा हूं.

NCERT में बदले गए सिलेबस पर बोले नीतीश

बिहार सीएम ने NCERT में बदले गए सिलेबस पर कहा, “अभी जो कुछ हो रहा है, पूरे देश के इतिहास को बदलने की कोशिश हो रही है. कुछ लोग आजकल सब कुछ बदल देना चाहते हैं. सभी पक्षी एक साथ होंगे तो देश सुरक्षित रहेगा. मेरी व्यक्तिगत कोई इच्छा नहीं है. बहुत विपक्षी दलों से बातचीत हो गई है और कुछ लोगों से बातचीत करनी है.”

क्या कहा था सम्राट चौधरी ने?  

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने बीते शनिवार को पटना में कहा कि नीतीश कुमार सबसे बड़े पलटीबाज नेता हैं. उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी के विधायकों के कंधे पर चढ़कर नीतीश कुमार 5 दफे मुख्यमंत्री बने, लेकिन उन्होंने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धोखा देने का काम किया. पीएम मोदी ने नीतीश कुमार पर भरोसा किया था, जब बिहार की जनता नीतीश कुमार को खारिज कर चुकी थी उसके बावजूद पीएम मोदी ने अपना वादा निभाया और नीतीश कुमार को बिहार का मुख्यमंत्री बनाया. लेकिन नीतीश ने अब अगर पलटी मारी है तो बीजेपी के तमाम नेताओं कार्यकर्ताओं को यह संकल्प लेना होगा कि 2024 और 2025 के चुनाव में नीतीश को राजनीतिक तौर पर मिट्टी में मिला दिया जाए.

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

2 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

4 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

10 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

10 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

10 घंटे ago