Bihar

20 साल बाद नीतीश कुमार उतरेंगे चुनावी मैदान में!, जानें नालंदा से लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर क्या कहा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 20 साल बाद एक बार फिर चुनावी मैदान में उतर सकते हैं. इस बात को लेकर बिहार के सियासी हलके में चर्चा शुरू हो गयी है. कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव में अपने गृह क्षेत्र नालंदा से चुनाव लड़े सकते हैं. इस बीच, नालंदा से जदयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने यह कह कर चर्चा को और आगे बढ़ाया कि वे नीतीश कुमार के के लिए अपनी सीट छोड़ने को तैयार हैं. रविवार को मीडिया ने जब सीधा नीतीश मुकार से इस मसले पर सवाल किया तो नीतीश कुमार ने अपनी प्रतिक्रया दी.

नीतीश कुमार ने कही ये बात

नीतीश कुमार रविवार को जब पत्रकारों से बात कर रहे थे तो उनसे पूछा गया कि क्या वे नालंदा से चुनाव लड़ने जा रहे हैं. इस सवाल पर नीतीश कुमार ने जवाब दिया- इ सब, हमको क्या करना है, आप लोग काहे अभी चिंता में हैं…. अपने चुनाव लड़ने की बात पर नीतीश कुमार ने इतनी ही प्रतिक्रिया दी, लेकिन उन्होंने न ही अपने चुनाव लड़ने की बात से इनकार किया और न ही स्वीकार किया. ऐसे में राजनीतिक जानकारों को कहना है कि अगर परिस्थति बनती है तो नीतीश कुमार अगला लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं. इसको लेकर तैयारी चल रही है.

20 साल बाद लड़ेंगे चुनाव

नीतीश कुमार पिछले 17 वर्षों से बिहार के मुख्यमंत्री हैं. वो बिहार विधान परिषद के सदस्य है. बिहार विधानसभा का चुनाव वो कई वर्षों से नहीं लड़े हैं. अगर लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे तो वे 20 साल बाद कोई प्रत्यक्ष चुनाव लड़ेंगे. 2004 में उन्होंने बाढ औऱ नालंदा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था. वे बाढ़ से चुनाव हार गये थे, लेकिन नालंदा से जीत कर सांसद बन गये थे. 2005 में बिहार का मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़कर विधायक बनने के बजाय विधान परिषद में जाने का फैसला लिया. तब से वे लगातार विधान परिषद के सदस्य ही बनते आये हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

7 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

8 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

9 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

18 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

18 घंटे ago