बिहार के पूर्णिया में रविवार की अहले सुबह बियर और शराब से भरा ट्रक पलट (truck overturned in Purnea) गया. इसके बाद बियर लूटने की होड़ मच गई. जब तक पुलिस प्रशासन को इसकी जानकारी मिलती बियर की कई पेटियां गायब हो गई थी. फिर भी प्रशासन ने काफी मात्रा में पलटे ट्रक से बियर की कई पेटियां जब्त कर ली. यह घटना जिला के सदर थाना क्षेत्र के गुलाब बाग शीशा बाड़ी के पास की है.
स्थानीय लोगों में बियर लूटने की मच गई होड़ः
स्थानीय आकाश कुमार ने बताया कि जैसे लोगों को पता लगा कि बीयर लदा ट्रक पलट गया है. लोग घटनास्थल की ओर दौड़े और शराब एवं बियर लूटने लगे. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी की.
घटना की जानकारी देते हुए स्थानीय ग्रामीण बताते हैं कि सुबह-सुबह शीशाबाड़ी के पास ट्रक पलटने पर ट्रक में लोडेड बियर और शराब गड्ढे में बिखर गया. अनुमान लगाया जा रहा है कि शराब से लदा ट्रक यूपी के रास्ते मुजफ्फरपुर होते हुए पूर्णिया आ रहा था. वहीं घटना के बाद ड्राइवर और खलासी ट्रक छोड़कर फरार हो गया.
कई पुलिस चौकियों को पार कर पूर्णिया में पलटा ट्रकः
घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच ट्रक को अपने कब्जे में लिया. पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शराब कहां से लाई जा रही थी और कहां तक इसे ले जाना था. ट्रक के नंबर से पुलिस यह पता लगा रही है कि यह ट्रक किसका है. ट्रक मालिक से ही पता चल पाएगा कि उनकी ट्रक कहां से कहां के लिए जा रही थी. सबसे बड़ी बात सामने आती है कि शराब से लदा ट्रक बिहार के कितने जिलों को पार करते हुए पूर्णिया तक पहुंची. रास्ते में कितने पुलिस चौकी पड़ी होगी. मगर किसी की निगाह शराब लदे ट्रक पर नहीं पड़ी. अगर ट्रक नहीं पलटता तो शराब की बड़ी खेप पूर्णिया तक पहुंच भी जाती.
समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधान परिषद के चुनाव में प्रत्याशी रहे…
समस्तीपुर : समस्तीपुर में अपराधियों ने एक ग्राम कचहरी सदस्य के पति की गोली मारकर…
समस्तीपुर : मॉडल स्कूल के रूप में चयनित पीआर इंटर विद्यालय, कर्पूरीग्राम में शुक्रवार को…
समस्तीपुर : भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर समस्तीपुर में…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी चौराहा पर शुक्रवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े चार लाख…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मूसेपुर ढाव के पास शुक्रवार की…