Bihar

IPS राजीव मिश्रा बने पटना के नए SSP, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना, EOU के DIG बने मानवजीत सिंह ढिल्लों

बिहार की राजधानी पटना के पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव हुआ है। 2010 बैच के IPS राजीव मिश्रा को पटना का नया एसएसपी बनाया गया है। पटना के वर्तमान एसएसपी मानवजीत सिंह ढ़िल्लो का प्रमोशन हो चुका है। वे डीआईजी बन चुके हैं लेकिन अभी भी पटना एसएसपी के ही प्रभार में थे।

लेकिन शुक्रवार को राजीव मिश्रा को पटना का नया एसएसपी नियुक्त किया गया है। साथ ही मानवजीत सिंह ढिल्लो को EOU में पोस्टिंग दी गई है। राजीव मिश्रा इससे पहले सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन (CBI) में थे। आईपीएस राजीव मिश्रा इससे पहले अभी सीबीआई में एसपी के पद पर कार्यरत थे। लेकिन 22 फरवरी को ही उन्हें बिहार लौटने के लिए सीबीआई ने रिलीव कर दिया था।

पंजाब के रहने वाले मानवजीत सिंह ढिल्लो 2009 के बिहार कैडर के आईपीएस हैं। पटना के एसएसपी बनने से पहले वो समस्तीपुर के एसपी थे। उससे पहले उनकी तैनाती मुंगेर में बतौर एसपी थी। साल 2020 में मुंगेर में मां दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए बवाल के बाद चुनाव आयोग ने मुंगेर के एसपी की तौर पर तैनात किया था। मुंगेर से पहले वो पटना में पुलिस अधीक्षक (विशेष कार्य बल) के पद पर तैनात थे। उनकी पत्नी हरप्रीत कौर भी बिहार कैडर की आईपीएस अधिकारी हैं। दोनों ही बेहद सख्य मिजाज के अफसर माने जाते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

10 लाख की सुपारी लेकर समस्तीपुर पहुंचे थे सभी शूटर, कार में मिले शव से खुला सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर फायरिंग का राज

वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित गंगाब्रिज थाना क्षेत्र में महात्मा गांधी सेतु के पिलर नंबर-1…

1 घंटा ago

कोरबद्दा गांव में विभिन्न ब्रांड के 50 लीटर विदेशी शराब के साथ कारोबारी घंटी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने कोरबद्धा वार्ड संख्या-37 में गुप्त सूचना के आधार…

2 घंटे ago

दलसिंहसराय के ऋषभ बरनवाल ने चार्टेड अकाउंटेंट बनकर किया क्षेत्र का नाम रोशन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : शहर के मेन बाजार, कालीस्थान निवासी किराना व्यवसायी रतन बरनवाल के होनहार पुत्र…

3 घंटे ago

समस्तीपुर की शिक्षिका प्रतीक्षा शुक्ला ने राज्य स्तर TLM मेला 3.0 में लहराया परचम, टाॅप-10 में बनायी जगह

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले ने एक बार फिर शैक्षिक नवाचार और उत्कृष्ट शिक्षण सामग्री (TLM)…

4 घंटे ago

बिहार में LPG गैस आपूर्ति के मद्देनजर मंत्री ने जमाखोरों को चेताया; एस्मा कड़ाई से लागू करने का आदेश

एलपीजीपी गैस संकंट को लेकर अफवाह उड़ने के बाद से बिहार के अलग-अलग जिलों में…

7 घंटे ago

बिहार खुद बनाएगा एक्सप्रेस-वे, राज्य सरकार लाने जा रही है स्टेट हाईवे एक्ट

बिहार की सड़कों की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने वाली है. राज्य सरकार ने एक…

9 घंटे ago