समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

नीतीश कुमार ने फिर मांगा विशेष राज्य का दर्जा:बिहार दिवस कार्यक्रम में बोले- और आगे बढ़ेगा प्रदेश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार दिवस के मंच से विशेष राज्य का दर्जा फिर से अलापा है। कहा कि बिहार का विकास दर लगातार बढ़ रहा है। लेकिन, विशेष राज्य का दर्जा मिल जाए तो बिहार और आगे बढ़ जाएगा। देश मे प्रतिव्यक्ति आय 1 लाख 50 हजार है। बिहार का प्रतिव्यक्ति आय 64 हजार 383 रु है। मदरसा में शिक्षकों का वेतन सामान्य शिक्षकों की तरह है। देश के किसी भी राज्य में महिला पुलिस इतनी बड़ी संख्या में नहीं है। हमने जीविका शुरू किया तो देश में आजीविका शुरू हुआ।

बिहार का इतिहास गौरवशाली

वहीं, सीएम ने यह भी कहा कि बिहार संतों की भूमि है। भगवान महावीर को यहीं ज्ञान मिला है। बिहार का इतिहास गौरवशाली रहा है। बिहार को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहा हूं। बिहार दिवस में अब सबलोग भाग ले रहे हैं। बिहार के बाहर भी बिहार दिवस मनाया जा रहा है। यहां कई ऐतिहासिक जगह है. जहां देश- विदेश से लोग आते हैं। हम अपने इतिहास को संवार रहे हैं।

IMG 20220723 WA0098

आप लोग बिहार के इतिहास को जानिए। बिहार का म्यूजियम अंतराष्टीय स्तर का है। बहुत सारे अमीर राज्य हैं। लेकिन, बिहार में ही अंतराष्ट्रीय म्यूजियम बना है। टेक्नोलॉजी में भी बिहार के इतिहास को डलवा दीजिए। इस बार इंटर रिजल्ट में लडकियों का परसेंटेज लड़कों से ज्यादा हो गया है।

new file page 0001 1

बिहार दिवस के मंच से तेजस्वी ने क्या कहा

इससे पहले तेजस्वी यादव ने शायराना अंदाज में बिहारवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि ‘हम दिलो जान से करते हैं दोस्ती यारी, इज्जत से कहा करो हम हैं बिहारी’। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने महापुरुषों का जिक्र करते हुए लालू प्रसाद और नीतीश कुमार का भी नाम दिया। उन्होंने लालू प्रसाद और नीतीश कुमार को महापुरुष बताया।

IMG 20230301 WA0084 01

वहीं, उन्होंने कहा कि बिहार मेरा जान , बिहार मेरा पहचान, बिहार का गौरवशाली इतिहास है। बिहार को इग्नोर करके देश के विकास की कल्पना नही की जा सकती है। हम लोग कम संसाधन में विकास के नए पायदान को छू रहे हैं। हमलोग सभी वर्ग का विकास कर रहे है। हम लगातार विकास कर रहे सबसे तेजी से विकास करने वाले राज्यों में तीसरे स्थान पर हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर में बिहार अव्वल है। गया, नवादा, राजगीर गंगा का पानी पहुंचाकर इतिहास रचा है।

20x10 Hoarding 11.02.2023 01 scaledIMG 20221203 WA0074 01IMG 20230314 WA0036 01IMG 20230109 WA00071 840x760 1Post 193 scaled