Bihar

मिशन 2024: अमित शाह 2 अप्रैल को फिर आ रहे हैं बिहार, इन दो जगहों पर हो सकती है जनसभाएं

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

भाजपा के कद्दावर नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक बार फिर से बिहार आ रहे हैं. बिहार भाजपा की ओर से इसकी तैयारी जोरों पर की जा रही है. भाजपा के एक बड़े नेता ने अमित शाह के बिहार आने को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अगले माह बिहार आयेंगे. इस बार भी अमित शाह दो जिलों में जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके पहले शाह 25 फरवरी को बिहार दौरा कर चुके हैं. तब भी गृह मंत्री ने चंपारण और पटना में जन सभा को संबोधित किया था. बिहार में गठबंधन की सरकार बनने के बाद अमित शाह का ये चौथा बिहार दौरा होगा.

इन दो जगहों पर हो सकती है जनसभा 

अमित शाह के बिहार आगमन की तैयारी को लेकर भाजपा संगठन स्तर पर तैयारी में जुटी है. भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गृह मंत्री शाह 2 अप्रैल को बिहार आयेंगे. हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी नहीं दी गयी है, लेकिन अमित शाह का 2 अप्रैल को बिहार आने का कार्यक्रम तैयार हो रहा है. सूत्रों की माने तो अमित शाह दो अप्रैल को नवादा और सासाराम में जनसभा करेंगे. साथ ही वो उस इलाके के भाजपा कार्यकर्ताओं से भी बात करेंगे.

25 फरवरी को बिहार दौरे पर थे अमित शाह

अमित शाह इसके पहले 25 फरवरी को बिहार दौरे पर थे. गृहमंत्री शाह ने पश्चिमी चंपारण जिले के लौरिया में रैली कर बिहार में भाजपा के लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार का शंखनाद किया था. इसके बाद उन्होंने पटना के बापू सभागार में किसान-मजबूर समागम में शामिल होकर किसानों को संबोधित किया था. अमित शाह ने अपने भाषण में नीतीश कुमार, लालू यादव और कांग्रेस को आड़े हाथों लिया था. उन्होंने नीतीश-तेजस्वी की जोड़ी का मजाक उड़ाते हुए कहा था कि नीतीश जी ने अगर वादा किया है तो तारीख बताएं कि तेजस्वी को कब मुख्यमंत्री बनाएंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

4 मिनट ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

48 मिनट ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

6 घंटे ago

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

24 घंटे ago