Bihar

बिहार: वेश बदलकर FIR कराने पहुंचे SP को ASI ने हड़काकर भगा दिया था, थानाध्यक्ष और ASI सस्पेंड

बिहार के रोहतास में एसपी विनीत कुमार ने बड़ी कार्रवाई की है. दअरसल सासाराम थाने में पोस्टेड एएसआई को कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किया है. वहीं नासरीगंज थाना के एसएचओ पर भी गाज गिरी है. रोहतास एसपी ने दोनों पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की पुष्टि की है.

दोनों को निलंबित कर पुलिस केंद्र भेजा गया :

बताते चलें कि एक पखवाड़े पूर्व एसपी द्वारा थानों के औचक निरीक्षण के बाद अब एसपी द्वारा लापरवाह कर्मियों पर बड़ी कार्रवाई की गई है. रोहतास एसपी विनीत कुमार द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है, कि नासरीगंज थानाध्यक्ष सुभाष कुमार एवं सासाराम नगर थाना के एएसआई कन्हैया को निलंबित कर दिया गया है. दोनों को निलंबित कर पुलिस केंद्र वापस किया गया है.

”सासाराम नगर थाना में मेरे द्वारा पूर्व में किए गए रात्रि औचक निरीक्षण के दौरान पाई गई लापरवाही के कारण सासाराम नगर थाना के एएसआई कन्हैया कुमार को सस्पेंड किया गया है. जबकि नासरीगंज थानाध्यक्ष सुभाष कुमार को थाना दैनिकी लंबित रखने के लिए निलंबित कर पुलिस केंद्र वापस किया गया है. दोनों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू की जा रही है.”- विनीत कुमार, एसपी, रोहतास

क्या था मामला :

दअरसल रोहतास एसपी विनीत कुमार 5 व 6 फरवरी की रात वेश बदलकर औचक निरीक्षण के दौरान सासाराम थाने पहुंचे थे. जहां मौके पर मौजूद एएसआई ने उनका आवेदन लेने से इनकार कर दिया था. वहीं डेहरी थाने में एसपी के पहुंचने पर मौजूद एसआई ने उनका आवेदन ले लिया था. ऐसे में कार्य में लापरवाही के आरोप में नासरीगंज थाने के थानेदार व सासाराम नगर थाने के एसआई को निलंबित किया गया है. थाना का निरीक्षण व थाने के पंजी की जांच की जाएगी. लापरवाह कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

7 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

8 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

17 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

18 घंटे ago