सूर्यगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 16 पुरानी बाजार सूर्यगढ़ा में इमामबाड़ा के समीप मदरसा की जमीन पर घेराबंदी के क्रम में पेड़ काटने के दौरान जमीन के नीचे दबे शिवलिंग और नंदी की प्रतिमा बरामद हुई. शनिवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे जैसे ही शिवलिंग के मिलने की सूचना आसपास के इलाकों में पहुंची, मौके पर भारी भीड़ जमा हो गयी.
सूचना के बाद सांप्रदायिक सद्भाव को कायम रखने के लिए डीएम अमरेंद्र कुमार, एसपी पंकज कुमार, एसडीएम संजय कुमार, एएसपी रौशन कुमार काफी संख्या में पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. करीबन पांच घंटे तक चले नाटकीय घटनाक्रम के बाद यह सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया शिवलिंग को यहां से निकालकर पास के किसी शिव मंदिर में रखा जायेगा और जमीन की मापी कर निर्णय लिया जायेगा.
घटना के संबंध में पेट की कटाई कर रहे मजदूर सह सूर्यपुरा तिलक नगर निवासी गोरेलाल शर्मा ने बताया कि जब वह पेड़ काटने के लिए आसपास की मिट्टी हटा रहे थे तो मिट्टी के अंदर से शिवलिंग एवं नंदी की प्रतिमा बरामद हुई है. प्रतिमा बरामद होने की खबर फैलते ही काफी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. कुछ लोगों ने शिवलिंग की पूजा-अर्चना भी शुरू कर दी. इधर, मदरसे के लोगों का दावा है कि साजिश के तहत कुछ लोगों ने प्रतिमा को मिट्टी के अंदर छुपा दिया था. ताकि मदरसा की जमीन की घेराबंदी रोकी जा सके. बताया जाता है कि यहां जमीन विवाद रहा है. कुछ लोगों का दावा है कि जिस जमीन की घेराबंदी की जा रही है, वह जमीन सरकारी है.
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे डीएम और एसपी ने दोनों पक्षों की बात सुनी. मिट्टी में दबे शिवलिंग को देखा. डीएम की उपस्थिति में जब शिवलिंग को मिट्टी से निकाला गया और उसकी जांच की गयी तो वह पत्थर के बदले सीमेंट का निकला. इसके बाद स्थानीय लोगों की सहमति से उसे पास के किऊल नदी में प्रवाहित कर दिया गया.
इस संबंध में डीएम अमरेंद्र कुमार ने कहा कि जानकारी मिली कि मदरसा की जमीन पर बाउंड्री के दौरान मिट्टी में दबा शिवलिंग पाया गया है. कुछ लोगों का कहना है कि मदरसा की जमीन की मापी होनी चाहिए. सांप्रदायिक सौहार्द बनाये रखने के लिए उक्त स्थान पर पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेट की तैनाती की जायेगी तथा होली के बाद जमीन की मापी होगी.
समस्तीपुर : बिहार राज्य फसल सहायता योजना के अंतर्गत समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड की…
बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से जुड़ा एक पोस्टर बीजेपी ऑफिस के बाहर लगाया…
समस्तीपुर/पूसा : एसटीएफ ने समस्तीपुर के वैनी थाने की पुलिस के सहयोग से थाना क्षेत्र…
समस्तीपुर : जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर भिंडी गांव में बीते गुरुवार की…
समस्तीपुर : रेलवे यात्रियों को अब एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं देने की दिशा में बड़ा कदम…
समस्तीपुर : लंबी दूरी की प्रीमियम ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…