Samastipur

समस्तीपुर मंडल : प्रीमियम ट्रेनों में बेडरोल को लेकर रेलवे ने दिया जरूरी अपडेट, रेल यात्रियों को मिलेगी खास सुविधा

समस्तीपुर : लंबी दूरी की प्रीमियम ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी पहल की है। यात्रियों की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस और अगरतला-आनंद विहार तेजस एक्सप्रेस में अपग्रेडेड लिनन (बेडरोल) सेवा शुरू की गई है। यात्रियों को उच्च गुणवत्ता वाले चादर और कंबल उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इन बेडरोल पर क्यूआर कोड दिया गया है, जिसे स्कैन कर धुलाई की तिथि की जानकारी ली जा सकती है। यह सुविधा फिलहाल फर्स्ट और सेकेंड एसी कोच में लागू की गई है। सभी बेडरोल सीलबंद व सैनिटाइज्ड पैकेट में दिए जा रहे हैं।

मंडल रेल प्रबंधक के अनुसार यात्री अक्सर शिकायत करते थे कि चादरें गंदी और बदबूदार होती हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए नई व्यवस्था लाई गई है। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और यात्रियों का रेलवे पर भरोसा मजबूत होगा। बेडरोल की धुलाई और गुणवत्ता सुनिश्चित करने में आने वाली समस्याओं को भी इस नई तकनीक से दूर किया गया है।

हाई-थ्रेड काउंट साफ्ट काटन के चादर उपलब्ध :

नई सुविधा में कई अहम बदलाव किए गए हैं। अब साधारण कपड़े की जगह हाई-थ्रेड काउंट साफ्ट काटन का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो अधिक मुलायम और आरामदायक है। साथ ही बेडरोल अब सीलबंद और सैनिटाइज्ड पैकेट में दिए जा रहे हैं। इससे संक्रमण का खतरा कम हुआ है। तकिया भी पहले की तुलना में हल्के और साफ्ट फाइबर वाले उपलब्ध कराए जा रहे हैं। फिलहाल यह सुविधा केवल फर्स्ट और सेकेंड एसी कोच के यात्रियों के लिए लागू की गई है। रेलवे का कहना है कि आने वाले समय में इसे अन्य ट्रेनों में भी विस्तार देने की योजना है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

8 घंटे ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

10 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

18 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

23 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

23 घंटे ago