Bihar

सीतामढ़ी में यज्ञ से लाउडस्पीकर उतारने पर बवाल, पथराव में DSP समेत कई पुलिसवाले घायल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार के सीतामढ़ी में हिंदुओं के यज्ञ के दौरान लाउडस्पीकर बंद करने के पुलिस के फरमान के बाद बवाल शुरू हो गया। फरमान के बाद यज्ञ कर रहे लोगों ने नमाज के दौरान लाउड स्पीकर बंद रखने की मांग शुरू कर दी। देखते ही देखते हालात बिगड़ गए और हिंसक झड़प शुरू हो गई। झड़प कंट्रोल कराने पहुंची पुलिस पर भी भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। भीड़ के हमले में एक डीएसपी समेत 3 पुलिस कर्मी घायल हो गए जबकि दर्जनभर ग्रामीणों को भी चोटें आई हैं। वहीं पुलिस ने मामले में 49 लोगों को अरेस्ट किया है।

छावनी बना गांव, कई थानों की पुलिस तैनात

बिहार में सीतामढ़ी के एक गांव में लाउडस्पीकर बजाने को लेकर भारी विवाद हुआ है, जिसके बाद पुलिस की भारी तैनाती की गई है। विवाद इतना भीषण हुआ कि कई थानों की पुलिस समेत जिले के आलाधिकारियों को भी कैंप करना पड़ा। लाउडस्पीकर बंद कराने को लेकर हालात बिगड़े और दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। हिंसक झड़प में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए, तो वहीं मामले को शांत कराने पहुंची पुलिस पर भी एक पक्ष की भीड़ ने पथराव कर दिया। जिसमें डीएसपी समेत 3 पुलिसकर्मी भी जख्मी हो गए।

क्यों और कैसे बने झड़प के हालात? 

सीतामढ़ी के धरहरवा गांव में यज्ञ का आयोजन किया गया था। इसमें बजाए जा रहे लाउडस्पीकर की आवाज को लेकर मुसलमानों ने आपत्ति जताई। लाउडस्पीकर बंद करने की मांग की। शिकायत के बाद पहुंची पुलिस ने लाउडस्पीकर को बंद करवा दिया, जिससे यज्ञ कर रहे लोग नाराज हो गए और नमाज़ के दौरान मस्जिद पर बज रहे लाउडस्पीकर को बंद कराने की मांग की।

इसी बात पर दोनों तरफ से हिंसक झड़प शुरू हो गई। मामले को शांत कराने पहुंची पुलिस पर लोगों ने पथराव कर दिया जिसमें कई पुलिसवाले घायल हो गए। मारपीट और पथराव में दोनो पक्षों के दर्जनों लोगो के जख्मी होने की खबर है। जिले के DM और SP ने गांव पहुंच कर दोनों पक्षों से बात की है। पुलिस अब हालात कंट्रोल में होने का दावा कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

बढ़ता तापमान और अनियंत्रित बारिश बढ़ा रही किसानों की चिंता, पारंपरिक खेती की जगह वैज्ञानिक तरीका अपनाएं

समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…

3 घंटे ago

जख्मी मां के बयान पर प्राथमिकी, पिता की ह’त्या का आरोपी पुत्र भेजा गया जेल

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…

3 घंटे ago

मजिस्ट्रेट की निगरानी में खुली विद्यापतिधाम मंदिर की दान पेटी, मिले 2.47 लाख रुपये

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…

4 घंटे ago

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

12 घंटे ago

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

21 घंटे ago