Bihar

लालू बेचैन, नीतीश को चैन; तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने की प्रेशर पॉलिटिक्स पर ब्रेक, RJD ने बदली रणनीति !

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

लैंड फॉर जॉब घोटाले को लेकर लालू एंड फैमिली के ठिकानों पर हुई ईडी और सीबीआई की छापेमारी के बाद अब आरजेडी ने नीतीश सरकार से मांग की है कि केंद्रीय जांच एजेंसियों को बिहार में रेड मारने से पहले सरकार से मंजूरी लेने का प्रावधान बनाया जाए। सीबीआई और ईडी की छापेमारी के बाद आरजेडी ने तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने का एजेंडा ठंडे बस्ते में डाल दिया है। लालू फैमिली के आवासों पर हुई छापेमारी के बाद आरजेडी नेता खामोश हैं, माना जा रहा है कि अभी पार्टी में नीतीश कुमार पर तेजस्वी की ताजपोशी का दबाव बनाने का दम नहीं है।

सूबे के पूर्व डिप्टी सीएम व बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने भी दावा करते हुए कहा था कि नौकरी के बदले जमीन मामले में लालू परिवार के परिसरों पर एजेंसियों की जांच-पूछताछ की कार्रवाई के कारण तेजस्वी यादव को जल्द मुख्यमंत्री बनाने का आरजेडी का दबाव टल गया है। यह जेडीयू के लिए राहत की बात है। सुशील मोदी ने कहा कि इस छापे पर जेडीयू नेता चाहे जो बयान दें, लेकिन सबसे ज्यादा खुश भी उसी दल के नेता हैं।

अब बात करते हैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की। कुछ दिनों पहले जब बिहार में फागू चौहान की जगह राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को राज्यपाल बनाया गया था तो नीतीश कुमार ने यह कहकर सभी को चौंका दिया कि सूबे में गर्वनर बदलने से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का उनके पास फोन आया था। फिर इसके बाद गलवान में शहीद हुए जवान के के पिता की वैशाली में गिरफ्तारी के बाद भी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नीतीश कुमार को फोन करके पूरे मामले की जानकारी मांगी थी। वहीं नीतीश कुमार के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ने ट्वीट कर उन्हें शुभकामनाएं दी थीं।

वहीं महागठबंधन में फिलहाल सबकुछ ऑल इज वेल नहीं है। अलग-अलग मुद्दों को लेकर जेडीयू, आरजेडी और कांग्रेस आपस में उलझे हुए हैं। जेडीयू की बात करें तो उपेंद्र कुशवाहा के बाद मीना सिंह ने भी पार्टी को अलविदा कह दिया। उपेंद्र कुशवाहा ने नई पार्टी बना ली, वहीं मीना सिंह ने बीजेपी का दामन थाम लिया। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि तेजस्वी को सीएम बनाने का आरजेडी का एजेंडा फिलहाल ठंडे बस्ते में पड़ गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ‘महिला आयोग आपके द्वार’ कार्यक्रम में 100 से अधिक मामलों की हुई सुनवाई

समस्तीपुर : बिहार राज्य महिला आयोग की ओर से गुरुवार को सर्किट हाउस में 'महिला…

15 मिनट ago

15 दिनों में डीजे मुक्त होगा बिहार, विधान परिषद में नीतीश सरकार ने किया ऐलान, गलती की तो …

बिहार में बरात या अन्य आयोजनों में डीजे संगीत पर पूरी तरह रोक लगा दी…

4 घंटे ago

बिहार विधानसभा स्पीकर समेत 42 विधायकों को HC का नोटिस, चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी देने का आरोप

बिहार की राजनीति में बड़ा कानूनी घटनाक्रम सामने आया है। Patna High Court ने पक्ष…

6 घंटे ago

चुनावी हार से पस्त खेसारी लाल का सियासत से संन्यास? कहा- सच बोलकर राजनीति नहीं कर सकते

भोजपुरी के जाने माने सिंगर एक्टर खेसारी लाल यादव ने कहा है कि राजनीति करने…

7 घंटे ago

पत्थर से सिर फोड़ने पर मौ’त व समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ जाम कर आगजनी मामले में दो अलग-अलग FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

13 घंटे ago

समस्तीपुर पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से 50 हजार Cash निकालकर जा रहे छात्र के बैग से उच्चके ने उड़ाये रूपये

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से बुधवार…

13 घंटे ago