Bihar

तेज प्रताप यादव के घर चोरी में नया ट्विस्ट, आरोपी कलाकार का दावा- फीस मांगने पर मंत्री ने FIR करा दी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे और नीतीश सरकार में मंत्री तेज प्रताप यादव के सरकारी आवास से पांच लाख चोरी होने के मामले में अब नया ट्विस्ट आ गया है। यूपी के वृंदावन से आए जिन कलाकारों पर चोरी का आरोप लगा है, उनका कहना है कि पारिश्रमिक का 60 हजार रुपये बकाया मांगने पर उनपर मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।

बता दें कि यूपी के वृंदावन से कलाकारों की टोली होली का कार्यक्रम प्रस्तुत करने पटना आई थी। मंत्री तेज प्रताप के निजी सचिव मिसाल सिन्हा की शिकायत पर सचिवालय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। दीपक कुमार सहित छह कलाकारों को आरोपित बनाया गया। हालांकि दीपक कुमार ने बताया है कि पारिश्रमिक का बकाया 60 हजार रुपये मांगने पर उनपर मुकदमा दर्ज करा दिया गया।

गौरतलब है कि होली में कार्यक्रम के लिए दीपक कुमार सहित छह कलाकारों को वृंदावन से पटना बुलाया गया था। उन्होंने पटना में कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। नौ मार्च की देर रात कलाकारों को पर्यावरण मंत्री के सरकारी आवास तीन स्ट्रैंड रोड पर ठहराया गया था। मंत्री के निजी सचिव मिसाल सिन्हा ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में कहा है कि इसी बीच सभी कलाकार बिना बताए फरार हो गए।

बाद में पता चला कि आवास से पांच लाख रुपये का सामान गायब है। 10 मार्च की सुबह फोन कर दीपक कुमार से गायब सामान के बारे में पूछा गया। दीपक और उनके साथी मंत्री के मोबाइल पर फोन कर उन्हें धमकी दे रहे थे। वहीं दीपक कुमार ने बताया कि कार्यक्रम के लिए 70 हजार रुपये तय हुआ था। सिर्फ 10 हजार रुपये उन्हें मिले। बकाया बाद में देने की बात कहकर कलाकारों को पटना जंक्शन पर ट्रेन में बिठा दिया गया। उन्होंने चोरी नहीं की है।

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

8 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

8 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

8 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

15 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

16 घंटे ago