Bihar

ललन सिंह का BJP से सवाल, राहुल गांधी का बोलना पिछड़ों का अपमान, तो नीतीश के DNA पर PM की टिप्पणी का मतलब क्या?

मोदी सरनेम पर टिप्पणी को लेकर मानहानि मामले में दो साल की सजा होने के बाद राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द कर दी गई है। इसको लेकर विपक्ष की सभी पार्टियां भाजपा के खिलाफ एकजुट हो गई है और इस फैसले का विरोध कर रही है। इस बीच जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पुराने भाषण का वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने नीतीश कुमार के डीएनए पर सवाल खड़ा किया।

ललन सिंह ने भाजपा नेताओं से सवाल किया अगर मोदी के खिलाफ बोलना पिछड़े वर्ग का अपमान है तो फिर नीतीश कुमार के डीएनए पर सवाल करना क्या पिछड़े वर्ग का अपमान नहीं है। ललन सिंह ने कहा कि भाजपा के छोटे से लेकर बड़े नेता सब मक्खन का कनस्तर लगा कर बोल रहे हैं कि देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ बोलना पिछड़े वर्ग का अपमान हैं। मुझे तो हंसी भी आती है। हम उन्हें 25 जुलाई 2015 की याद दिलाना चाहते हैं, जब प्रधानमंत्री ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के डीएनए पर सवाल खड़ा किया था। भाजपा के नेता जवाब दें कि नीतीश कुमार जी किस वर्ग से आते हैं।

मोदी उपनाम पर टिप्पणी को BJP ने अपमान बताया

बता दें कि राहुल गांधी की टिप्पणी ‘सभी चोरों का उपनाम मोदी कैसे होता है’ के खिलाफ गुजरात के भाजपा विधायक पूर्णेश मोदी ने मानहानि का मुदकमा दायर किया था। सूरत की एक अदालत ने इस मामले में राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई। इसके 24 घंटे के भीतर ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म कर दी गई। भाजपा ने राहुल गांधी के बयान को पिछड़े वर्ग से ताल्लुक रखने वाले मोदी समाज का अपमान बताया।

पिछड़ी समाज से आते हैं नीतीश कुमार

वहीं, अब जदयू ने जाति की राजनीति को लेकर भाजपा पर निशाना साधा और नीतीश कुमार के डीएनए पर प्रधानमंत्री की टिप्पणी को लेकर तंज कसा। मालूम हो कि नीतीश कुमार कुर्मी जाति से संबंध रखते हैं, जो पिछड़े वर्ग में आता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार के डीएनए में गड़बड़ी को लेकर साल 2015 में उस समय भाषण दिया था, जब 2014 के आम चुनाव से पहले जदयू और भाजपा की 15 साल पुरानी दोस्ती में दरार आ गई थी और नीतीश कुमार ने राजद से हाथ मिला लिया था।

Avinash Roy

Recent Posts

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

8 घंटे ago

शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने के कार्य को लेकर कल 5 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

समस्तीपुर : शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने…

9 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

18 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

19 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

19 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

20 घंटे ago