Bihar

राहुल गांधी की ही तरह मामले में अब तेजस्वी यादव पर भी FIR, गुजराती समाज ने इस बयान पर दर्ज कराया मुकदमा

राहुल गांधी की तरह ही एक मामले में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव फंसते दिख रहे हैं. एक तरफ लैंड फॉर जॉब मामले में ईडी और सीबीआइ की पूछताछ का सामना बिहार के उपमुख्यमंत्री कर रहे हैं.

वहीं, अब उनके ऊपर एक और केस गुजरात में दर्ज हो गया है. दरअसल, उन्होंने कुछ दिनों पहले गुजराती समाज के बारे में कुछ ऐसा कह दिया था कि उससे पूरी राजनीति गरम हो गयी है. उनके बयान से गुजरातियों में काफी गु्स्सा है. ऐसे में धमतरी में गुजराती समाज के द्वारा FIR दर्ज कराने के लिए आवेदन किया है. मामले में पुलिस के द्वारा जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

तेजस्वी पर है आरोप- गुजरातियों को कहा चोर

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ छत्तीसगढ़ गुजराती समाज के अध्यक्ष पी गांधी ने धमतरी कोतवाली थाने में शिकायत की है. उसमें लिखा गया है कि बिहार के उपमुख्यमंत्री के बयान से गुजरात के लोगों का अपमान हुआ है. ऐसे में तेजस्वी यादव पर एफआईआर दर्ज करके उनपर कार्रवाई की जाए.

दरअसल, उन्होंने 21 मार्च को बयान दिया था कि CBI की लगातार छापेमारी से केवल विपक्ष को डराने के लिए की जा रही है. तेजस्वी ने केंद्र सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए इशारों इशारों में गुजरातियों को ठग कहा था. इसके बाद, उनका वीडियो तेजी से पूरे राज्य में वायरल हो गया.

मोदी सरनेम पर टिप्पनी कर गयी थी राहुल की सदस्यता

बता दें कि राहुल गांधी की सदस्यता मोदी सरनेम पर टिप्पनी करने कारण गयी है. इस मामले में मोदी समाज के द्वारा मानहानी का मामला दर्ज कराया गया था. कोर्ट ने सुनवाई करते हुए राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई थी. इसके बाद उन्हें अपनी संसद की सदस्यता से हाथ धोना पड़ा था. इस मामले को लेकर, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत पूरी कांग्रेस केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर हो गयी है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

1 घंटा ago

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

18 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

18 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

19 घंटे ago