Bihar

ED रेड पर बोले RJD सुप्रीमों लालू यादव… गर्भवती बहू को 15 घंटे से बैठा रखा है, क्या इतने निचले स्तर पर हमसे लड़ेगी BJP

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

रेलवे में जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में फंसे लालू यादव की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही है। ईडी की टीम ने बीते कल उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और पार्टी के पूर्व विधायक अबू दुजाना के पटना आवास और लालू प्रसाद यादव की बेटियों के आवास पर छापेमारी की है। ईडी की टीम ने पटना, दिल्ली, हरियाणा समेत दर्जनों से भी अधिक जगहों पर दस्तक दी और जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में दस्तावेज खंगाले। इस बीच अब इस मामले में लालू यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। इस पोस्ट के जरिए राजद सुप्रीमों लालू यादव ने भाजपा पर निम्न स्तर की राजनीति करने का बड़ा आरोप लगाया है।

राजद सुप्रीमो लालू यादव ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर लिखा है कि, “हमने आपात काल का काला दौर भी देखा है हमने वह लड़ाई भी लड़ी थी। आधारहीन प्रतिशोधात्मक मामलों में आज मेरी बेटियों, नन्हे-मुन्ने नातियों और गर्भवती पुत्रवधू को भाजपाई ED ने 15 घंटे से बैठा रखा है। इतने निम्न स्तर पर उतरकर बीजेपी हमसे राजनीतिक लड़ाई लड़ेगी”।

इसके आगे लालू यादव ने लिखा है कि, “संघ और भाजपा के विरोध में मेरी वैचारिक लड़ाई रही है और आगे भी रहेगी। इनके सामने मैंने कभी भी घुटने नहीं टेके हैं और मेरे परिवार एवं पार्टी का कोई व्यक्ति आपकी राजनीति के समक्ष नतमस्तक नहीं होगा”।

मालूम हो कि, लालू यादव पर यह आरोप है कि 2004-2009 के दौरान भारतीय रेलवे के विभिन्न ज़ोन में ग्रुप डी में विभिन्न व्यक्तियों को नियुक्त किया गया था और इसके बदले में उन्होंने अपनी जमीन तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद के परिवार के सदस्यों और एके इंफोसिस्टम प्राइवेट लिमिटेड को स्थानांतरित की थी। अधिकारियों ने कहा कि रागिनी यादव और चंदा यादव एके इंफोसिस्टम प्राइवेट लिमिटेड में पूर्व निदेशक थी, जिसे कथित तौर पर एक अभ्यर्थी से भूखंड मिला था। अब सीबीआई ने इस मामले में आपराधिक षड्यंत्र और भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के प्रावधानों के तहत लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी समेत कुल 14 लोगों के खिलाफ एक आरोपपत्र दाखिल किया है और सभी आरोपियों को 15 मार्च को तलब किया है।

आपको बताते चलें कि, बीते कल बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी के दिल्ली आवास पर ईडी के अधिकारियों ने 14 घंटे तक जांच-पड़ताल की। रात करीब 12.15 बजे ईडी की टीम तेजस्वी यादव के घर से कुछ दस्तावेज लेकर निकली। जिसके बाद तेजस्वी यादव भी घर से निकल गए। ED ने नौकरी के बदले जमीन ‘घोटाला’ मामले में धनशोधन संबंधी जांच के सिलसिले में शुक्रवार को दिल्ली, मुंबई और बिहार में 20 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की है।

Avinash Roy

Recent Posts

BRB कॉलेज में AISA के 29 सदस्यीय कॉलेज इकाई कमेटी के अध्यक्ष बने अनमोल, मो. महफूज बने सचिव

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज में बुधवार को आइसा कॉलेज इकाई का नौवां सम्मेलन आयोजित किया…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में बुलेट लेकर निकला युवक रातभर नहीं लौटा, हत्या की आशंका में सड़क पर उतरे लोग

समस्तीपुर : घर से यह कहकर निकला था कि कुछ ही देर में लौट आएगा,…

5 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में छात्राओं ने पोस्टर, कविता व अभिनय से दिया मानसिक स्वास्थ्य का संदेश

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मनोविज्ञान विभाग की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस…

9 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के होटलों में कहीं मिल रहे एक्सपायरी खाद्य पदार्थ तो कहीं फ्रीज में एक ही जगह शाकाहारी-मांसाहारी खाने का सामान

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के निर्देश पर मंगलवार को शहर में खाद्य सुरक्षा…

11 घंटे ago

ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर लापरवाही बरतने वाले समस्तीपुर के 129 शिक्षकों से DEO ने किया स्पष्टीकरण तलब, मचा हड़कंप

समस्तीपुर : ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में गंभीर लापरवाही बरतने वाले जिले…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में थाना का छप्पर तोड़कर विधि-विरुद्ध किशोर फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के घटहो थाना परिसर से मंगलवार को एक विधि-विरुद्ध किशोर के…

12 घंटे ago