Bihar

बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव को CBI का समन, पूछताछ के लिए बुलाया

लालू यादव के परिवार की मुश्किलें जमीन के बदले नौकरी मामले में बढ़ती जा रही है. एक तरफ जहां शुक्रवार को राजद सुप्रीमों के परिवार और करीबियों के पर ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देशभर में 24 ठिकानों पर छापेमारी की. वहीं आज तेजस्वी यादव को केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) ने पूछताछ के लिए बुलाया है.

गौरतलब है कि इससे पहले सीबीआइ के द्वारा चार फरवरी को भी नोटिस जारी कर बुलाया गया था. इससे पहले शुक्रवार को तेजस्वी यादव के दिल्ली स्थित आवास पर भी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की थी. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जांच में पता चला कि जिस घर में तेजस्वी यादव रह रहे हैं वो घर एके इन्फोसिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से रजिस्टर्ड है. एके इन्फोसिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड का नाम जमीन के बदले घोटाले में पहले से शामिल है.

राबड़ी देवी और लालू यादव से भी हुई है पूछताछ

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और राजद सुप्रीमो लालू यादव ने भी मामले में पूछताछ की गयी है. मामले में आरोप है कि तेजस्वी यादव को भी गिफ्ट में जमीन मिली थी. इसके अलावा लालू यादव की बेटी रागिनी व चंदा मामले में आरोपी कंपनी एके इंफोसिस्टम प्राइवेट लि में पूर्व निदेशक थी. कंपनी पर आरोप है कि इसे कथित तौर पर एक नौकरी पाने वाले एक अभ्यर्थी के परिवार से भूखंड प्राप्त हुआ था. आरोप है कि चार भूखंडों को मेरिडियन कंस्ट्रक्शन को 7.5 लाख में बेचा था, जिसका बाजार मूल्य 3.5 करोड़ था.

हेमा को गिफ्ट में मिली थी 62 लाख की जमीन

सीबीआइ द्वारा नौकरी के बदले जमीन मामले में दर्ज केस के मुताबिक हेमा यादव को हृदयानंद चौधरी ने पटना में 3375 वर्गफुट जमीन गिफ्ट में दी थी. इस जमीन की बाजार में कीमत करीब 62 लाख रुपये आंकी गयी है. हेमा को ललन चौधरी नामक व्यक्ति ने भी 3375 वर्गफुट जमीन गिफ्ट की थी, जिसकी कीमत भी 62 लाख रुपये आंकी गयी है. आरोप है कि इन दोनों भूखंडों के बदले रेलवे में नौकरी दी गयी थी.

Avinash Roy

Recent Posts

BRB कॉलेज में AISA के 29 सदस्यीय कॉलेज इकाई कमेटी के अध्यक्ष बने अनमोल, मो. महफूज बने सचिव

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज में बुधवार को आइसा कॉलेज इकाई का नौवां सम्मेलन आयोजित किया…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में बुलेट लेकर निकला युवक रातभर नहीं लौटा, हत्या की आशंका में सड़क पर उतरे लोग

समस्तीपुर : घर से यह कहकर निकला था कि कुछ ही देर में लौट आएगा,…

4 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में छात्राओं ने पोस्टर, कविता व अभिनय से दिया मानसिक स्वास्थ्य का संदेश

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मनोविज्ञान विभाग की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस…

8 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के होटलों में कहीं मिल रहे एक्सपायरी खाद्य पदार्थ तो कहीं फ्रीज में एक ही जगह शाकाहारी-मांसाहारी खाने का सामान

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के निर्देश पर मंगलवार को शहर में खाद्य सुरक्षा…

10 घंटे ago

ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर लापरवाही बरतने वाले समस्तीपुर के 129 शिक्षकों से DEO ने किया स्पष्टीकरण तलब, मचा हड़कंप

समस्तीपुर : ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में गंभीर लापरवाही बरतने वाले जिले…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में थाना का छप्पर तोड़कर विधि-विरुद्ध किशोर फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के घटहो थाना परिसर से मंगलवार को एक विधि-विरुद्ध किशोर के…

11 घंटे ago