बिहार के पर्यावरण मंत्री और लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अक्सर अपने अंदाज के कारण सुर्खियों में रहते हैं। कुछ दिन पहले वो साइकिल से अपने दफ्तर पहुंचे थे । तो हाल ही में साइकिल से बिहार विधानसभा पहुंचे थे। इस बीच तेज प्रताप ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में तो तेज प्रताप यादव साइकिल ही चला रहे हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में एक गाना भी बज रहा है. जिसमें गाया जा रहा है कि ‘ई त सीएम होइए, ओसे ऊपरा पीएम होइए हो’. वहीं, तेज प्रताप यादव यादव का यह ट्वीट काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिस पर कमेंट्स की बौछार हो रही है।
तेज प्रताप यादव ने साइकिल से जाते हुए वीडियो के साथ-साथ कैप्शन में एक संदेश भी दिया है। उन्होने लिखा- ‘रातों-रात सफलता जैसा कुछ नहीं होता, कोई शॉर्टकट नहीं होता। आगे बढ़ते रहने के लिए दृढ़ संकल्प और साहस की आवश्यकता होती है। वहीं, तेज प्रताप के इस वीडियो के बाद लोग अलग-अलग कयास भी लगाने शुरू कर दिए हैं।
चुनाव में सीधे सीएम और फिर देश का पीएम
हसनपुर से विधायक तेज प्रताप यादव ने जिस वीडियो को शेयर किया, उसमें वे साइकिल चलाते नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में एक गाना भी बज रहा ह। गाने के बोल में सीएम और पीएम बनने की बात कही जा रही है। गाने के बोल हैं ‘अरे हमरा जनाता बबुआ जीएम होईहें…अरे ना ना इत डीएम होईहें हो…ए ललना हिंद के सितारा इत सीएम होईहें हो…ओहसे ऊपर पीएम होईहें हो…’ अंत में कहा जाता है कि यह बच्चा जीएम होगा, तब ही दूसरे ने कहा कि डीएम होगा तो तीसरे ने कहा न जीएम होगा न डीएम होगा, इस बार चुनाव में सीधे सीएम होगा। इसके बाद कहा जाता है कि सीएम क्या एक दिन देश का पीएम होगा।
जब सपने में आए थे मुलायम सिंह यादव
इससे पहले तेज प्रताप यादव ने सभी को तब हैरान कर दिया था। जब वह अपने ऑफिस जाने के लिए गाड़ी के बजाए साइकिल से चल दिए थे। और फिर साइकिल से ही वापस आवास पर लौटे थे। इस बीच उन्होने बताया था कि कि रात को उनके सपने में समाजवादी पार्टी के दिवंगत संरक्षक मुलायम सिंह यादव आए थे। उनसे संवाद के बाद साइकिल से ऑफिस जाने की ठानी। इससे पहले हाल ही में साइकिल से बिहार विधानसभा पहुंचे थे। और सभी से साइकिल चलाने की अपील की थी। और कहा कि साइकिल चलाने के बहुत फायदे हैं। पर्यावरण के साथ-साथ आदमी भी फिट रहता है।
समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मनोविज्ञान विभाग की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के निर्देश पर मंगलवार को शहर में खाद्य सुरक्षा…
समस्तीपुर : ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में गंभीर लापरवाही बरतने वाले जिले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के घटहो थाना परिसर से मंगलवार को एक विधि-विरुद्ध किशोर के…
समस्तीपुर : गोवा में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले की…
समस्तीपुर : शहर के बीआरबी कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग में कार्यरत डॉ. अनिल कुमार…