Samastipur

‘टीम शिक्षा वाला’ के द्वारा प्रतिभा खोज परीक्षा-2023 का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- विभूतिपुर प्रखंड के जेपीएनएस हाई स्कूल नरहन में ‘टीम शिक्षा वाला’ के द्वारा प्रतिभा खोज परीक्षा-2023 का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम से पहले जनार्धन नारायण सिंह के स्मारक स्मृति चिन्ह पर माल्यार्पण किया गया।

उसके बाद मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख रूपांजलि कुमारी, रोसड़ा के डॉ. राजभूषण चौधरी, पुर्व मुखिया विपिन सहनी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत रूप से ‘टीम शिक्षा वाला’ का स्थापना किया। उसके बाद पुरस्कर वितरण समारोह की शुरूआत की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन टीम के संस्थापक रोहन निषाद ने किया। कार्यक्रम में रोसड़ा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम चौधरी के द्वारा बच्चों को फोन कॉल के माध्यम से बधाई दी।

इस दौरान प्रिंसी प्रिया, प्रणव कुमार, आयुषी कुमारी, आदित्य राज, सलोनी, संजना, सिमरन, संजना, आशिका, खुशबू, सूर्यांश सहित 270 बच्चों को पुरस्कृत किया गया। जिसमें प्रथम स्थान लाने वाले बच्चो को स्कूल बैग, किताब, मेडल, कॉपी, कलम देकर पुरस्कृत किया गया। वहीं परीक्षा में भाग लेने वाले सभी बच्चों को मेडल और कलम देकर पुरस्कृत किया गया।

मौके पर राजन सिंह, निरंजन कुमार, अनील राय, एच एन सिंह, दिलीप पूर्वे नीरो राय,घनश्याम राय, गुंजन मिश्रा, विजय शर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्तिथ थे। टीम के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अमित राय, सोनू शिवांश, रोहित कुमार, विवेक कुमार, अभय निषाद, संजीव शर्मा, आर्यन देव सहित टीम के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राजधानी एक्सप्रेस में 26 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, NDPX एक्ट के तहत केस दर्ज

समस्तीपुर : स्थानीय समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ द्वारा विशेष जांच अभियान के दौरान राजधानी…

19 मिनट ago

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

9 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

10 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

16 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

21 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

22 घंटे ago