Bihar

68वीं BPSC प्रारंभिक परीक्षा: पहली बार निगेटिव मार्किंग था, सभी श्रेणियों के कटऑफ में भारी कमी

68वीं संयुक्त बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में 3590 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। बीपीएससी के सचिव सह परीक्षा नियंत्रक रवि भूषण ने सोमवार को रिजल्ट जारी करते हुए बताया कि सफल अभ्यर्थियों में अनारक्षित श्रेणी में 1631, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग 331, एससी 487, एसटी 52, अत्यंत पिछड़ा वर्ग 499, पिछड़ा वर्ग 527 और पिछड़े वर्ग की महिला 63 शामिल हैं।

324 पदों के लिए 12 फरवरी को विभिन्न जिलों के 806 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में 2.98 लाख स्टूडेंट शामिल हुए थे। 12 मई को मुख्य परीक्षा निर्धारित है। इस परीक्षा में पहली बार निगेटिव मार्किंग का प्रावधान किया गया था। इस कारण सभी श्रेणी में कटऑफ 67वीं की तुलना में 20 से 26 अंक तक कम हो गए हैं।

67वीं बीपीएससी की तुलना में 20 से 26 अंक कम हुए

इस बार इस तरह रहा कटऑफ | अनारक्षित वर्ग 91, अनारक्षित (महिला) 84, ईडब्ल्यूएस 87.25, ईडब्ल्यूएस (महिला) 81.25, एससी 79.25, एससी (महिला) 66.50, एसटी 74, एसटी (महिला) 65.75, ईबीसी 86.50, ईबीसी (महिला) 76.75, बीसी 87.75, बीसी (महिला) 80, बीसीएल 78.75, स्वतंत्रता सेनानियों के पौत्र-पौत्रियां 80.75

67वीं बीपीएससी पीटी का कटऑफ

  • अनारक्षित वर्ग का कटऑफ 113
  • अनारक्षित (महिला) 109
  • ईडब्ल्यूएस 109
  • ईडब्ल्यूएस (महिला) 105
  • एससी 104
  • एससी (महिला) 93
  • एसटी 100
  • एसटी (महिला) 96
  • ईबीसी 109
  • ईबीसी (महिला) 102
  • बीसी 109
  • बीसी (महिला) 105
  • बीसीएल का कट ऑफ 103
  • स्वतंत्रता सेनानियों के पौत्र-पौत्रियों का कटऑफ 103

मेंस: ऑप्शनल पेपर दो घंटे का

मुख्य परीक्षा में 100 अंकों का ऑप्शनल पेपर 3 नहीं बल्कि 2 घंटे का होगा। इसमें उत्तीर्णता अंक लाना अनिवार्य है। इसके अंक मेधा सूची में नहीं जुड़ेंगे। 300 अंकों के निबंध के लिए चार-चार प्रश्न के तीन खंड होंगे। प्रत्येक खंड 100-100 अंकों के होंगे। दो खंड यूपीएससी स्तर के होंगे, जबकि तीसरे खंड के निबंध बिहार से जुड़े होंगे। 12 मई को मुख्य परीक्षा निर्धारित है।

Avinash Roy

Recent Posts

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

2 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड ने इंटर व मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए बढ़ाई फॉर्म भरने की तिथि, 31 अक्टूबर तक का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में…

8 घंटे ago

कंटेनर में छिपाकर रखी गई शराब लोड चारों Scorpio हो सकती है चोरी की, लगा है फर्जी नंबर प्लेट

समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर शंकर चौक के पास उत्पाद विभाग की टीम…

9 घंटे ago