Bihar

बिहार की अदालतों में होगी बंपर भर्ती, डेढ़ हजार पदों पर डेटा एंट्री ऑपरेटर और सिस्टम एनालिस्‍ट की होगी बहाली

बिहार की अदालतों में कामकाज में तेजी लाने के लिए डेढ़ हजार डेटा एंट्री ऑपरेटर एवं सिस्टम एनालिस्ट बहाल किए जाएंगे। नियुक्ति की प्रक्रिया भी शीघ्र प्रारंभ की जाएगी।

सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। आज की बैठक में कुल सात प्रस्तावों पर मंथन हुआ और विचार के बाद उन्हें स्वीकृति दी गई।

मंत्रिमंडल विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हाईकोर्ट ने अदालतों में कामकाज में तेजी लाने और कंप्यूटरीकरण को बढ़ावा देने के लिए डेटा एंट्री ऑपरेटर और सिस्टम एनालिस्ट बहाल करने की अनुशंसा की थी, जिसे आज स्वीकृति दी गई।

मंत्रिमंडल ने कला संस्कृति, युवा एवं खेल विभाग के प्रस्ताव पर वैशाली में बनाए जा रहे बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय की भीतरी सजावट (इंटेरियर डिजाइन) व संग्रहालय में रखी जाने वाली कलाकृतियों के रखरखाव के लिए 73 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है।

बता दें कि बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय विश्व स्तर का संग्रहालय होगा। यहां तक पर्यटकों को लाने के लिए हेलीकाप्टर की सुविधा भी बहाल की जाएगी। बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय तीन सौ एकड़ में फैला हुआ है। भवन निर्माण विभाग को 2024 तक इस संग्रहालय के निर्माण का लक्ष्य दिया गया है।

मंत्रिमंडल ने पटना के अदालतगंज में न्यायालय कर्मियों के लिए आवास निर्माण की योजना का प्रस्ताव भी स्वीकृत किया है।

इसके अलावा राज्य में जैविक खेती के विस्तार के लिए भी मंत्रिमंडल ने राशि स्वीकृत की है। साथ ही बिहार फाउंडेशन का कार्यकाल एक बढ़ा के लिए और बढ़ाने का प्रस्ताव भी मंत्रिमंडल ने स्वीकृत किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

2 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड ने इंटर व मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए बढ़ाई फॉर्म भरने की तिथि, 31 अक्टूबर तक का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में…

8 घंटे ago

कंटेनर में छिपाकर रखी गई शराब लोड चारों Scorpio हो सकती है चोरी की, लगा है फर्जी नंबर प्लेट

समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर शंकर चौक के पास उत्पाद विभाग की टीम…

9 घंटे ago