Bihar

बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी, 3590 उम्मीदवार सफल, देखें PDF

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 68वीं प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम जारी कर दिये है. बीपीएससी की ओर से कैटेगरी वाइज कट ऑफ जारी किया गया है. यह परीक्षा कुल 324 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ली गई थी. इस परीक्षा में 3590 कैंडिडेट्स सफल हुए हैं. परीक्षा में करीब 2.57 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे जो बेसब्री के साथ इस रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे.

कैटेगरी वाइज सफल उम्मीदवार

  • अनारक्षित कोटी 1631
  • आर्थिक रूप से कमजोर कोटि 331
  • अनुसूचित जाति 487
  • अनुसूचित जनजाति कैटेगरी 52
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग 499
  • पिछड़ा वर्ग कैटेगरी 527

26 जुलाई को मुख्य परीक्षा

प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी 68 वीं मुख्य परीक्षा के लिए पात्र होंगे. जो की बीपीएससी द्वारा जारी एग्जाम कैलेंडर के अनुसार 12 मई को होगी. परिणाम आने के बाद जल्द ही मुख्य परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होगा. 26 जुलाई को मुख्य परीक्षा का रिजल्ट प्रकाशित किया जाएगा. जिसके बाद 11 अगस्त को उसका साक्षात्कार शुरू होगा और नौ अक्तूबर को अंतिम रिजल्ट निकलेगा.

यहां चेक करें रिजल्ट

bpsc.bih.nic.in

onlinebpsc.bihar.gov.in

ऐसे चेक करें रिजल्ट
आधिकारिक बीपीएससी वेबसाइट – https://www.bpsc.bih.nic.in/ पर जाएं.

अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें और फिर BPSC 68वीं CCE प्रीलिम्स रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें.

आपका बीपीएससी 68 वीं प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा.

परिणाम चेक कर उसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए स्कोरकार्ड का प्रिंटआउट लें कर सुरक्षित रख लें

रिजल्ट पीडीएफ लिंक

BPSC PT Result 2023 रिजल्ट का पीडीएफ डायरेक्ट यहां चेक करें

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : खैनी-गुटखा खरीदने के दौरान हुए विवाद में युवक पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौ’त

समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भागीरथपुर गांव में शनिवार की सुबह किराना दुकान पर…

2 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां सूर्यकंठ में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस; सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को दी गई श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां सूर्यकंठ में शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल…

8 घंटे ago

एजेंसी और ठेका प्रथा खत्म कर श्रमिकों को स्थायी करे विश्वविद्यालय प्रशासन, भाकपा-माले की दोटूक

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में वर्षों से निरंतर कार्यरत सैकड़ों…

13 घंटे ago

स्कूल जाने के दौरान शिक्षक पर फायरिंग करने के मामले में तीन आरोपितों को पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/अंगारघाट : अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता गांव अंतर्गत दशर्जा चौर में विगत दिनों गावपुर…

14 घंटे ago

समस्तीपुर: ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति की मॉनिटरिंग सख्त, दो दिनों में मांगी गई रिपोर्ट

समस्तीपुर : शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी कार्यरत शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति की मॉनिटरिंग…

14 घंटे ago