Bihar

RJD विधायक भाई वीरेंद्र बोले- राहुल की अयोग्यता मामले पर विपक्षी सांसद इस्तीफा दें, नीतीश करें देश का नेतृत्व

राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने रविवार को सभी विपक्षी सांसदों से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अयोग्यता के विरोध में इस्तीफा देने का आह्वान किया।

इसके साथ ही उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से “लोकतंत्र पर खतरे” के खिलाफ लड़ाई में “राष्ट्र का नेतृत्व” करने का भी आग्रह किया।

विधायक और राजद के मुख्य प्रवक्ता भाई वीरेंद्र ने पूर्व केंद्रीय मंत्री राम लखन सिंह यादव की जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में यह टिप्पणी की। इस दौरान नीतीश कुमार भी मौजूद थे।

राजद विधायक ने पिछले साल जद (यू) नेता के भाजपा नीत राजग से बाहर निकलने के स्पष्ट संदर्भ में कहा कि “माननीय मुख्यमंत्री ने विपक्षी एकता के लिए एक उदाहरण पेश किया है।”

“मेरे विचार में, राहुल गांधी के साथ जो हुआ है, वह अंत नहीं है। यह सिर्फ शुरुआत हो सकती है। मेरे नेता (उपमुख्यमंत्री) तेजस्वी यादव पहले से ही उत्पीड़न का सामना कर रहे हैं। मैं अगली पंक्ति में हो सकता हूं। इसलिए अब समय आ गया है कि समूचा विपक्ष लोकतंत्र पर खतरे के खिलाफ लड़ाई में कूद पड़े।”

वीरेंद्र ने कहा कि “विपक्ष के सभी सांसद इस्तीफा देकर (संसद की अपनी सदस्यता से) शुरुआत कर सकते हैं। उसके बाद, हमारे मुख्यमंत्री देश को लड़ाई में आगे बढ़ा सकते हैं।”

समारोह समाप्त होने के बाद जब मीडिया ने मनेर से राजद विधायक से सवाल किए तो उन्होंने अपनी इन बातों को दोहराया। यह संयोग ही है कि राजद का लोकसभा में कोई सांसद नहीं है।

2019 के आम चुनावों में उसे एक भी सीट नहीं मिली थी, हालांकि राज्यसभा में पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद की बड़ी बेटी मीसा भारती सहित इसके कुछ सदस्य हैं।

हालांकि, समारोह में अपने संबोधन में अनुभवी नेता नीतीश कुमार ने चतुराई से इस मुद्दे को टाल दिया, यहां तक कि उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद पाटलिपुत्र से भाजपा सांसद राम कृपाल यादव पर कटाक्ष भी किया।

कुमार ने टोपी का जिक्र करते हुए कहा कि “मेरा राम कृपाल यादव के साथ पुराना रिश्ता है। राजद के साथ रहते हुए उन्हें कितना सम्मान मिलता था। अब भाजपा में उन्हें देखिए, उनके सिर पर यह अजीब चीज है।” यादव ने अपने सिर पर टोपी पहनी हुई थी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

24 मिनट ago

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

17 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

18 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

18 घंटे ago