Samastipur

राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने पर समस्तीपुर में कांग्रेसियाें ने गांधी स्मारक पर दिया धरना

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मानहानि के मामले में सजा के अगले दिन सांसद की सदस्यता खत्म किए जाने के विरोध में रविवार को जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शहर के गांधी स्मारक पर धरना दिया। धरना का नेतृत्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष मो. अबू तमीम ने किया।

इस दौरान मो. अबू तमीम ने कहा कि देश की भाजपा नित मोदी सरकार की अलोकतांत्रिक, अमर्यादित तथा विपक्षी नेताओं को गलत तरीके से तंग तबाह करने, CBI, ED तथा Income-Tax विभाग का दुरुपयोग कर एक चक्र रचने का काम कर रही है। इसी के विरुद्ध राष्ट्रपिता महात्मा गांधी स्मारक स्थल पर एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया।

मौके पर जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष देवेंद्र नारायण झा, राम उदगार महतो, जिला महासचिव मुकेश कुमार चौधरी, सुनील पासवान, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रितेश कुमार चौधरी, कांग्रेस एससी/ एसटी विभाग के अध्यक्ष कामेश्वर पासवान, नगर अध्यक्ष डोमन राय, प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मलिक, अरविंद कुमार सिंह, मो. फिरोज अंसारी, राम विलास राय, विश्वनाथ सिंह हजारी, अनिल कुमार तिवारी, मो. मोहिद्दीन, मो. अनवारूल, सूरज प्रकाश राम, गौरव चौहान, गोपाल कुमार शर्मा, चंद्र भूषण कुमार, भाग्य नारायण सिंह, मोइन रजा, बालमुकुंद राय, प्रकाश चंद चौधरी, परमानंद मिश्र सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

16 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

16 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

16 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

24 घंटे ago