Bihar

BJP विधायक लखिन्द्र पासवान सदन की कार्यवाही से दो दिन सस्पेंड, माइक तोड़ने का है आरोप

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

बिहार विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष में बैठे हुए लोगों द्वारा यह आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे हुए लोगों द्वारा गाली दी गई।इतना ही नहीं प्रश्न कर रहे भाजपा विधायक लखिन्द्र पासवान को जब कम समय दिया गया तो उन्होंने सदन के अंदर माईक तोड़ दिया। इसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने हो गए। इस दौरान मामला काफी बढ़ गया और स्थिति इतनी खराब हो गई कि सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। जिसके बाद अब सदन की कार्यवाही फिर से शुरू हुई है। सदन की कार्यवाहीशुरू होते ही भाजपा के विधायक लखिन्द्र पासवान को दो दिनों के लिए सस्पेंड कर दिया गया है।

विधानसभा के स्पीकर अवध बिहारी चौधरी ने सदन के दूसरी पाली के सत्र की कार्यवाही शुरू करते ही नेता प्रतिपक्ष को बोलने का मौका दिया। जिसके बाद वो अपनी पार्टी के विधायक पर लगे आरोप पर कहा कि वो माइक तोड़ नहीं रहे थे बल्कि वो माइक खोल रहे थे। जिसको लेकर वो स्पीकर के सामने माइक खोलने लगे। जिसके बाद राज्य के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सदन में उठ खड़े हो गए और कहा कि, ऐसे नहीं बल्कि ऐसे माइक खुलता है। वहीं, इस पुरे मामले को सुनने के बाद विधानसभा के स्पीकर ने भाजपा विधायक लखिन्द्र पासवान को दो दिनों के लिए सदन की कार्यवाही से सस्पेंड कर दिया। जिसके बाद भाजपा के नेता बेल में आकर हंगामा करने लगे। इतना ही नहीं वो विपक्ष के सदन की कार्यवाही का विरोध करते हुए वॉक आउट कर दिया।

दरअसल, बिहार विधानसभा में आज सदन की कार्यवाही शुरू होते ही बीजेपी के विधायकों ने जोरदार हंगामा किया। बीजेपी विधायकों ने सदन के भीतर आरोप लगाया कि उन्हें बोलने नहीं दिया जाता है और उनके साथ गाली गलौज की जाती है। इसको लेकर विधानसभा में बीजेपी ने जबरदस्त हंगामा किया। इस दौरान बीजेपी विधायक लखिन्द्र पासवान पर माइक तोड़ने का भी आरोप लगा। माइक तोड़ने के आरोप पर बीजेपी विधायक ने सफाई देते हुए कहा कि माइक उन्होंने नहीं तोड़ा है बल्कि उसका पेंच ढीला था।

आपको बताते चलें कि, बीजेपी विधायक ने आरोप लगाया है कि विधानसभा अध्यक्ष के द्वारा विपक्ष के माइक को बंद कर दिया जाता है और आरजेडी के विधायक के द्वारा गालियां दी जाती हैं। लखेंद्र पासवान ने कहा हम लोग सदन में गालियां सुनने नहीं आते हैं। अगर कार्रवाई नहीं की जाएगी और विधानसभा अध्यक्ष पक्ष और विपक्ष दोनों को समान नजर से नहीं देखेंगे तो हम लोग सदन के अंदर नहीं जाएंगे। लखेंद्र पासवान ने कहा कि हमारे माइक को बंद कर दिया गया था और इस पर जब हमने इस पर आसन से सवाल किया तो हम पर माइक तोड़ने का आरोप लगा दिया गया। इसके बाद भी उनपर स्पीकर के तरफ से एक्शन लेते हुए दो दिनों तक सदन से बाहर रहने का निर्देश दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

ताजपुर में हुए प्रोपर्टी डीलर ह’त्याकांड मामले फरार चल रहे अभियुक्तों द्वारा फिर से एक और प्रोपर्टी डीलर के हत्या की रची जा रही साजिश !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के हरपुर भिंडी चौर में दर्जीनिया पुल…

2 घंटे ago

एक ही दल के दो नेताओं में अदावत! सिनेमा हॉल संचालक पर फायरिंग मामले में लोजपा(रा) नेता की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी जारी

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में अनुरूप सिनेमा के पास मंगलवार की रात…

13 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी पर पुल निर्माण की मांग तेज, नाव के सहारे आवागमन को मजबूर ग्रामीण

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड अंतर्गत शोभन पंचायत के सामने बूढ़ी गंडक नदी…

13 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘आहट’ के तहत 7 नाबालिगों का रेस्क्यू, एक बाल तस्कर भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन आहट के तहत…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में ‘महिला आयोग आपके द्वार’ कार्यक्रम में 100 से अधिक मामलों की हुई सुनवाई

समस्तीपुर : बिहार राज्य महिला आयोग की ओर से गुरुवार को सर्किट हाउस में 'महिला…

14 घंटे ago