Bihar

बिहार पुलिस बहाली 2023: बंपर 75000 पदों पर CSBC करेगा भर्ती, जानें कब आएगा नोटिफिकेशन

बिहार सरकार ने अपने बजट में करीब चार लाख पदों पर भर्ती और 10 लाख रोजगार सृजित करने का भरोसा दिया गया है। वित्तमंत्री ने मंगलवार को बजट पेश करते हुए उन तकरीबन 4 लाख नौकरियों का ब्योरा पेश किया, जिनकी भर्ती होनी है या प्रक्रिया चल रही है। इनमें बिहार पुलिस में निकलने वाली 75543 पदों पर भर्ती भी शामिल है। वित्त मंत्री के ऐलान से उम्मीद की जा रही है कि बिहार पुलिस में आने वाले महीनों में कांस्टेबल, एसआई, एएसआई, कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर बंपर भर्ती निकलने वाली है। 75 हजारों पदों में से करीब 48 हजार पद सीधी भर्ती से भरे जाएंगे। इनकी मंजूरी पहली कैबिनेट बैठक में दी जा चुकी है। 48 हजार में दारोगा (एसआई) व समकक्ष के 20937 पद हैं। सिपाही व समकक्ष के 22010 पद हैं। सिपाही ड्राइवर के 5500 पद हैं। डायल 112 के तहत पहले चरण में 7808 पदों पर भर्ती होगी। दूसरे चरण में 11288 की भर्ती होगी। ये सभी पद चरणवार तरीके से भरे जाएंगे।

उम्मीद की जा रही है कि भर्ती की विज्ञप्ति मार्च-अप्रैल में जारी हो सकती है। केन्द्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती, बिहार ( CSBC ) जल्द ही कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी करेगा। इसके अलावा BPSSC (बिहार पुलिस सबोर्डिनेट सर्विसेज कमिशन ) भी सब इंस्पेक्टर (दारोगा) के हजारों पदों पर भर्ती निकालेगा।

ये मांगी जा सकती है योग्यता (पहले निकली भर्तियों के आधार पर)

कांस्टेबल के पदों के लिए 12वीं यानी इंटर पास उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। सीएसबीसी की इस भर्ती में योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक मानक व दक्षता परीक्षण में योग्य पाए जाने पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा इंटरमीडिएट (10+2) स्तर की होगी जिसमें बिहार बोर्ड की 12वीं कक्षा के स्तर की विस्तृत पाठ्य सामग्री से प्रश्न पूछे जाएंगे। सामान्य (अनारक्षित) वर्ग के पुरुषों एवं महिलाओं के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 25 वर्ष रखी जाएगी।

बिहार पुलिस दरोगा भर्ती ( BPSSC Bihar Police SI Bharti )

बिहार पुलिस एसआई भर्ती के लिए ग्रेजुएशन की योग्यता मांगी जा सकती है। एसआई के लिए जनरल कैटेगरी की अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष और कांस्टेबल के लिए 25 वर्ष संभावित है। आरक्षण नियमों के मुताबिक आयु सीमा में छूट मिलेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

3 घंटे ago

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

12 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

15 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

17 घंटे ago