Bihar

बिहार: वर्दी का रौब झारते गिरफ्तार हुए फर्जी दरोगा, पोल खुली तो पहुंचे हवालात

अपराधियों पर लगाम लगाने को लेकर अब सक्रिय पुलिस को फर्जी वर्दीधारी की सक्रियता से परेशानी बढ़ गई है. बता दे बिहार के खड़िया से एक फर्जी दरोगा गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार फर्जी दरोगा सुपौल के वार्ड नंबर सात का रहने वाला है.

बताया जा रहा है गिरफ्तार फर्जी दरोगा पिछले तीन महीने से उक्त मकान में किराए पर रह रहा था. जिसके आवास से वर्दी, नेम प्लेट, लैपटॉप, तीन मोबाइल भी बरामद किए गए हैं. गिरफ्तार फर्जी दरोगा यहां बीते तीन महीने से उक्त मकान में किराए पर रह रहा था.

इस बात कि जानकारी लगने के बाद एसपी अमितेश कुमार के निर्देश पर चित्रगुप्तनगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार के नेतृत्व में दरोगा पंकज यादव और अन्य के द्वारा की गई कार्रवाई में फर्जी दरोगा को पकड़ा गया है. वही इस फर्जी दरोगा को आसपास के लोग फर्जी दरोगा को अजय बाबू कहते थे. वो वहां के लोगों को बताता था कि वो बीपीएससी और यूपीएससी पास है और अपना धाक जमाता था.

जब थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने फर्जी दरोगा से पूछताछ की, तो उसने बताया कि 2 नवंबर 2022 को वह खगड़िया पुलिस लाइन में नए दारोगा के रूप में योगदान किया है और समाहरणालय के क्राइम ब्रांच में प्रतिनियुक्त है. फर्जी दरोगा ने अपना जॉइनिंग लेटर भी दिया. जब एसपी के आदेश पर उक्त दरोगा के बारे में नेट और पुलिस लाइन में सत्यापन किया गया तो वह फर्जी निकला.

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

49 मिनट ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

9 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

10 घंटे ago