Bihar

बिहार: अप्रैल से जमीन रजिस्ट्री कराने वालों की बढ़ेगी परेशानी, सर्किल रेट में होगी बड़ी बढ़ोत्तरी, देखें लिस्ट…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार की राजधानी पटना में जमीन खरीदने का सपना देख रहे हैं. तो जल्द से जल्द जमीन की रजिस्ट्री करवा लें. बताया जा रहा है कि अप्रैल से जमीन का सर्किल दर बढ़ने वाला है. इसके बाद बिहार में खरीद और बिक्री भी महंगा हो जाएगा. जिला निबंधन कार्यालय द्वारा तैयार किए गए प्रस्ताव के मुताबिक पटना में जमीन की सर्किल रेट में 32 प्रतिशत तो फ्लैट की सर्किल रेट में 44 प्रतिशत की वृद्धि का प्रस्ताव है. प्रस्ताव के अनुसार पटना में सबसे महंगी जमीन की खरीद-बिक्री राजा बाजार और बोरिंग कैनाल रोड में होगी.

मौजावार तय होगा सर्किल रेट

सरकार के द्वारा जमीन की रजिस्ट्री के लिए नया सिस्टम लाया गया है. पहले जमीन का सर्किल रेट सड़क की श्रेणी से तय की जाती थी. मगर, इस बार सर्किल रेट मौजावार तय किया जाएगा. उदाहरण के रुप में पहले कंकड़बाग इलाके में व्यावसायिक सहायक रोड पर 21.75 लाख, व्यावसायिक मेन रोड पर 23 लाख और व्यावसायिक प्रधान सड़क पर 30 लाख प्रति डिसमिल जमीन का सर्किल रेट था. अब मौजा वार होने से पूरे इलाके में एक ही सर्किल रेट लगेगा. हालांकि, प्रस्ताव पर अभी डीएम की अध्यक्षता वाली समिति मंथन करेगी. इसके बाद इसे कैबिनेट से पास कराया जाएगा.

ऐसा होगा नया सर्किल रेट

जमीन के मौजावार प्रस्ताव के अनुसार आशियानानगर मौजा में व्यावासिक जमीन का प्रति डिसिमिल 30 लाख रुपये होगी. जबकि सभी आवासीय जमीन का सर्किल रेट 15 लाख प्रति डिसिमिल होगा. पटना में सबसे महंगा राजा बाजार और बोरिंग कैनाल रोड के जमीन का सर्किल रेट होगा. राजा बाजार और बोरिंग कैनाल रोड में में व्यावसायिक जमीन के लिए 40 लाख प्रति डिसिमिल और आवासीय जमीन के लिए 22.50 लाख प्रति डिसिमिल होगा. जबकि, राजा बाजार के ठीक पास खाजपुरा में जमीन के सर्किल रेट में काफी अंतर होगा. यहां व्यावासिक जमीन 40 लाख वहीं, आवासीय 21 लाख प्रति डिसिमिल होगा.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

5 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

6 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

7 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

15 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

16 घंटे ago