Samastipur

समस्तीपुर स्टेशन पर ट्रेन हुई बेपटरी, शंटिंग के दौरान सैलून के AC बोगी का चार चक्का हुआ बेपटरी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार की दोपहर ट्रेन बेपटरी हो गयी। इसकी सूचना मिलते ही रेलवे महकमा में हड़कंप मच गया। साथ ही मंडल के कई वरीय अधिकारियों की टीम पहुंच गयी। हालांकि घटना में किसी भी तरह का कोई हताहत नहीं हुआ और ट्रेनो के परिचालन पर भी इसका कोई असर नहीं हुआ।

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को लगभग पौने तीन बजे पुराने दो कोच को स्टेशन के पश्चिम साइड रेलवे यार्ड में शंटिंग किया जा रहा था। इसी दौरान एक कोच का चार पहिया पटरी से नीचे उतर गया। इसकी सूचना पर एआरटी वैन भी पहुंच गया।

साथ ही एडीआरएम मनीष शर्मा, सीनियर डीएमई आदित्य उज्जवल, सीनियर डीएसओ प्रवीण कुमार, सीनियर डीईई टीआरडी आशुतोष झा के अलावे कई अन्य वरीय अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंच गए। एआरटी के मशक्कत के बाद लगभग दो घंटे के बाद बेटपरी कोच को पटरी पर लाया गया है।

वहीं अपर मंडल रेल प्रबंधक द्वितीय मनीष शर्मा ने बताया कि घटना उच्चस्तरीय जाँच की जाएगी। उन्होंने बताया कि लापरवाही को लेकर जो भी दोषी पायें जाएंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि राहत की बात ये है कि कोई नुकसान नही हुआ है, फिर भी घटना की जाँच होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

2 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

6 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

14 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

15 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

16 घंटे ago