Bihar

बिहार: AK-47 वाली ब्यूटी क्वीन श्वेता झा खुद पहुंची थाने, पुलिस ने पूछा- आपके पास कहां से आई AK-47

AK-47, फिर इंसास राइफल और LMG, ये तीन तरह के अत्याधुनिक हथियार कहां से आए? यह सवाल शनिवार को पटना में अगमकुआं थाना की पुलिस ने नगर निगम के पूर्व मेयर प्रत्याशी और 2021 के मिसेज इंडिया की विनर रही श्वेता झा से पूछे हैं।

अत्याधुनिक हथियारों के साथ श्वेता झा ने खींचवाई थीं। इन फोटो को उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। फिर वहीं 4 फोटो वायरल हो गए थे।

मीडिया में खबर आने के बाद 15 मार्च की शाम अगमकुआं थाना की पुलिस भागवत नगर स्थित श्वेता झा के ससुराल पहुंची थी। घर की दीवार पर पुलिस ने नोटिस चिपकाया था।

इस नोटिस के जरिए 18 मार्च की सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए श्वेता झा को अगमकुआं थाना बुलाया गया था। हालांकि, वो करीब पौने दो घंटे की देरी से थाना पर पहुंची थीं।

इसके बाद पुलिस ने अपनी पूछताछ शुरू की, जो करीब ढाई घंटे तक चली। इस मामले में पटना सिटी के SDPO अमित शरण से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अभी इस मामले में जांच चल रही है।

कहा- पति बताएंगे हथियार कहां से आए?
सूत्रों के अनुसार थाने में पूछताछ थानेदार सुधीर कुमार और इस मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर श्यामला कुमार ने किया। जब इन दोनों ने पूछा कि हथियार कहां से आया आपके पास? तब श्वेता ने जवाब दिया कि इसके बारे में मेरे पति चंदन कुमार झा ही बताएंगे। उनको ही पता है कि क्या है? किसका है? कहां से आया था?

इस संबंध में एक फोटो भी पुलिस को दिखाया गया है। पुलिस ने श्वेता से पूछा कि फोटो में जो हथियार आपके हाथों में दिख रहा है, वो लाइसेंसी है या गैर लाइसेंसी है? कहां पर और कब ये फोटो ली गई थी? किनके साथ आप गई थीं? कौन-कौन लोग इस मामले में शामिल हैं?

पूछताछ के बाद जब थाना से बाहर श्वेता निकलीं तो उनका सामना मीडिया टीम से भी हुआ। तब सवालों का जवाब देते हुए कहा कि पुलिस ने जो सवाल पूछे उसका जवाब दिया। मेरे साथ जो हो रहा है, वो सब पति करवा रहे हैं।

फोटो से पहले श्वेता झा का एक पिस्टल के साथ भी बनाया गया वीडियो भी वायरल हुआ था। जब उस मामले में पूछा गया तो कहा कि वो एक पिस्टल की तरह दिखने वाला लाइटर है। दावा किया कि उस बारे में वो पहले ही आर्थिक अपराध इकाई को बता चुकी हैं।

पति झूठा और दोस्त अभिषेक यादव भगवान

मीडिया के सामने श्वेता झा अपने पति चंदन कुमार झा को ही झूठा बताने लगीं। उनके ऊपर ही आरोप लगाने लगी। कहा कि AK-47 के साथ पति की भी फोटो है। कुछ फोटो दिखाते हुए कहा पति उन्हें प्रताड़ित करते हैं।

इस कारण 15 साल का रिश्ता वो संभाल नहीं पा रही हैं। इसलिए उन्हें अपने पति से डाइवोर्स चाहिए। बेटी भी अपने पिता के साथ नहीं रहना चाहती है। कई तरह के आरोप पति पर ही लगा दिया।

वहीं, श्वेता झा की नजर में उनका अपना दोस्त अभिषेक यादव भगवान की तरह है। पुलिस ने शनिवार को पूछताछ के लिए श्वेता झा के पति चंदन कुमार झा को भी बुलाया था। इनसे भी कुछ सवाल पूछे गए। चंदन के अनुसार जो सवाल उनसे पूछे गए, उसके जवाब भी उन्होंने पुलिस को बता दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में छात्राओं ने पोस्टर, कविता व अभिनय से दिया मानसिक स्वास्थ्य का संदेश

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मनोविज्ञान विभाग की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस…

51 मिनट ago

समस्तीपुर शहर के होटलों में कहीं मिल रहे एक्सपायरी खाद्य पदार्थ तो कहीं फ्रीज में एक ही जगह शाकाहारी-मांसाहारी खाने का सामान

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के निर्देश पर मंगलवार को शहर में खाद्य सुरक्षा…

3 घंटे ago

ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर लापरवाही बरतने वाले समस्तीपुर के 129 शिक्षकों से DEO ने किया स्पष्टीकरण तलब, मचा हड़कंप

समस्तीपुर : ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में गंभीर लापरवाही बरतने वाले जिले…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में थाना का छप्पर तोड़कर विधि-विरुद्ध किशोर फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के घटहो थाना परिसर से मंगलवार को एक विधि-विरुद्ध किशोर के…

4 घंटे ago

गोवा में दर्ज दु’ष्कर्म के मामले में समस्तीपुर से किशोर विधि-विरुद्ध, मुफ्फसिल पुलिस के सहयोग से गांव में की गई छापेमारी

समस्तीपुर : गोवा में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले की…

12 घंटे ago

BRB कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग में कार्यरत डॉ. अनिल कुमार का बैग गिरा, जरूरी कागजात खोये

समस्तीपुर : शहर के बीआरबी कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग में कार्यरत डॉ. अनिल कुमार…

13 घंटे ago