Bihar

एडीजी जेएस गंगवार की अपील- ‘सोशल मीडिया की भ्रामक खबरों पर ना दें ध्यान’, ऐसे चैनलों को कराया जायेगा डिलीट

तमिलनाडु में बिहार के लोगों के साथ कथित मारपीट का मामला काफी तूल पकड़ा था. मामले को लेकर सरकार पर विपक्ष हमलावर थी. जांच में पता चला कि गलत वीडियो अपलोड कर अफवाह फैलाया गया. पूरे मामले पर शुक्रवार को बिहार पुलिस मुख्यालय के एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि यह सभी भ्रामक वीडियो थे. जिन लोगों ने भी यह वीडियो अपलोड कर लोगों को भ्रमित किया है उन सभी पर कार्रवाई की जाएगी. कुछ चैनलों को भी ब्लॉक और डिलीट करने की कार्यवाई की जाएगी.

कार्रवाई की जा रही है:

मुख्यालय एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने आमलोगों से आग्रह भी किया कि सोशल मीडिया की भ्रामक खबरों पर ध्यान ना दें. उसे शेयर करने से भी बचें. साथ-साथ उन्होंने बताया कि इस वीडियो को जिन्होंने भी वायरल किया है उन लोगों पर कार्रवाई की जा रही है. उन लोगों पर केस भी दर्ज कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि काफी छानबीन करने के बाद पता चला कि यह सब भ्रामक वीडियो है. बिहार पुलिस और तमिलनाडु की पुलिस इस पर काम करती रहेगी. इसे सोशल मीडिया पर जानबूझकर फैलाया गया था. उन्होंने कई तरह के सोशल मीडिया पर कार्रवाई करने की बात कही है.

क्या था मामला:

बता दें कि कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल किये गये. जिसमें बताया गया तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों के साथ अत्याचार किया जा रहा है. उनके साथ मारपीट की जा रही है. उन्हें तमिलनाडु छोड़ने को कहा जा रहा है. जिसके बाद बिहार में सियासी हलचल मच गयी थी. तत्काल पुलिस प्रशासन एक्टिव हुआ. सरकार की ओर से एक टीम भी तमिलनाडु भेजी गयी. तमिलनाडु के डीजीपी से भी बात की गई.

 

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

10 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

11 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

11 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

20 घंटे ago