तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों के कथित उत्पीड़न व हिंसा भड़काने वाली सूचना और फेक वीडियो व तस्वीरें बनाकर सोशल मीडिया पर फैलाने के आरोपी सच तक के संचालक यूट्यूबर मनीष कश्यमप ने शनिवार को जगदीशपुर थाने में सरेंडर कर दिया। इस बीच मनीष कश्यप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा सकता है कि पुलिस हिरासत में मनीष कश्यप एक गाड़ी में बैठा हुआ है और उसकी आंखों से आंसू बह रहे हैं। कुछ समर्थक गाड़ी के अंदर अपना हाथ डालकर मनीष कश्यप से बोल रहे हैं कि हिम्मत मत हारिये, आप जान देने वालों में से हैं।
बता दें कि शनिवार की सुबह कोर्ट के आदेश पर मनीष कश्यप के मझौलिया के डुमरी महनवा स्थित घर पर पुलिस ने कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। गिरफ्तारी के डर से मनीष कश्यप फरार चल रहा था। बिहार पुलिस व ईओयू की टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए लगाता छापेमारी कर रही थी। मनीष कश्यप ने जब थाने में सरेंडर कर दिया तो पटना से जगदीशपुर पहुंची आर्थिक अपराध की टीम उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद ईओयू की टीम मनीष कश्यप को लेकर पटना ले आई।
समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मनोविज्ञान विभाग की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के निर्देश पर मंगलवार को शहर में खाद्य सुरक्षा…
समस्तीपुर : ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में गंभीर लापरवाही बरतने वाले जिले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के घटहो थाना परिसर से मंगलवार को एक विधि-विरुद्ध किशोर के…
समस्तीपुर : गोवा में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले की…
समस्तीपुर : शहर के बीआरबी कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग में कार्यरत डॉ. अनिल कुमार…