Bihar

रमजान पर मुस्लिम कर्मियों को मिली छूट पर सियासत तेज, गिरिराज सिंह बोले- इस्लामिक स्टेट की ओर बढ़ गया है बिहार

रमजान को देखते हुए बिहार सरकार ने अपने मुस्लिम कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है. रमजान के महीने में मुस्लिम कर्मचारियों को ऑफिस तय समय से एक घंटे पहले आने और एक घंटे पहले जाने की छूट दी गई है. इस सियासत तेज हो गई है. वहीं, इसको लेकर बीजेपी (BJP) सरकार को घेर रही है. बीजेपी इस फैसले पर सवाल उठा रही है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को ट्वीट कर नीतीश सरकार पर हमला बोला. उन्होंने सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार को इस्लामिक स्टेट बनने की बात कही. इसके साथ ही रामनवमी में छुट्टी को लेकर भी निशाना साधा.

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ट्वीट कर लिखा है कि ‘क्या वोट के खातिर नीतीश सरकार के नेतृत्व में बिहार इस्लामिक स्टेट की ओर बढ़ गया है जहां सीमांचल के स्कूलों में शुक्रवार को छुट्टी, रमजान पर विशेष सुविधा दी जाती है और रामनवमी की छुट्टी रद्द कर दी जाती है?’

बता दें कि रमजान से पहले सरकार की ओर से राज्य सामान्य प्रशासन विभाग ने एक आदेश जारी किया है. इसमें कहा गया है कि बिहार सरकार के सभी मुस्लिम कर्मचारियों और अधिकारियों को रमजान के महीने में निर्धारित समय से एक घंटे पहले कार्यालय आने और निर्धारित समय से एक घंटे पहले कार्यालय छोड़ने की अनुमति होगी. वहीं, इस साल रमजान 23 या 24 मार्च से शुरू होने की संभावना है.

Avinash Roy

Recent Posts

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

5 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

11 घंटे ago