Bihar

बिहार बोर्ड ने जारी की 10वीं क्लास के ऑब्जेक्टिव प्रश्नों की Answer key, छात्र इस तारीख तक दर्ज करा सकते आपत्ति

बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा की आंसर-की जारी होने के बाद अब 10वीं की आंसर-की जारी कर दी गई है. एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवार बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. जिन स्टूडेंट्स को इस आंसर-की से आपत्ति है वे 10 मार्च शाम 5 बजे तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं. बता दें, ये आपत्ति केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार की जाएगी. किसी और माध्यम से आपत्ति दर्ज नहीं कर सकते हैं.

Bihar Board 10th Answer Key 2023 Download

जानें कब जारी होंगे नतीजे

इसके अलावा 10 मार्च के बाद कोई आपत्ति दर्ज करता है तो आपत्ति दर्ज स्वीकार नहीं की जाएगी. बिहार बोर्ड परीक्षा के नतीजे बहुत ही जल्द घोषित किए जाएंगे. कॉपियों की चेकिंग काम चालू है. इससे पहले बिहार बोर्ड के अध्यक्ष की तरफ से ये खबर आई थी कि 12 या 13 मार्च के बाद नतीजे कभी भी घोषित किए जा सकते हैं.

बिहार बोर्ड रिजल्ट यहां कर पाएंगे चेक

एक बार रिजल्ट जारी करने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.com पर जाकर परिणाम घोषित की जाएगी. बीएसईबी कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 10 फरवरी से 22 फरवरी तक आयोजित की गई थी और कक्षा 12 की परीक्षा 1 फरवरी से 11 फरवरी 2023 तक आयोजित की गई थी. कुल 69,44,777 कक्षा 12 की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा और 96,63,774 कक्षा 10 की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा. बोर्ड के अधिकारियों द्वारा मूल्यांकन किया जाएगा. 12वीं और 10वीं की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए कुल 123 और 172 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं.

पिछली बार बिहार बोर्ड ने सबसे पहले नतीजे घोषित किए थे. उम्मीद की जा रही है कि इस बार भी सबसे पहले बिहार के नतीजे घोषित किए जाए. कॉपी चेकिंग काम जारी है, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि 13 के बाद 15 तक नतीजे जारी हो जाएं. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें.

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

5 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

6 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

6 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

12 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

13 घंटे ago