सीबीआइ के द्वारा नौकरी के बदले जमीन मामले में पटना में राबड़ी देवी के आवास पर पूछताछ कर रही है. मामले में विधानसभा से लेकर सड़क तक बिहार की राजनीति गरम हो गयी है. ऐसे में बड़ी संख्या में राजद नेता राबड़ी देवी के आवास के बाहर कपड़ा उतार कर केंद्र की भाजपा सरकार और सीबीआई के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. राजद कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार बिहार में युवाओं को मिल रहे रोजगार से परेशान हो गयी है. इसलिए चुनाव से पहले ऐसी कार्रवाई कर रही है. राजद कार्यकर्ताओं का कहना है कि गृहमंत्री के खिलाफ भी कई केस दर्ज है. फिर उनके खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं होती.
राबड़ी देवी के आवास पर जारी सीबीआई की पूछताछ पर राजद नेता सुधाकर सिंह ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने देश में अघोषित आपातकाल लगाया है. देश में कोई भी केंद्र सरकार के खिलाफ नहीं बोल सकता है. बीजेपी सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है. 2024 से पहले और छापेमारी होगी. मगर इससे विपक्ष डरने वाला नहीं है.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी भाजपा सरकार पर राबड़ी आवास पर जारी सीबीआई की पूछताछ को लेकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि CBI के जरिए विपक्ष को परेशान किया जाता है. उन्होंने यह भी कहा है कि विपक्ष के लोगों को परेशान करना ठीक नहीं है.
राजद प्रवक्ता शक्ति यादव ने सीबीआइ की कार्रवाई पर कहा कि बीजेपी ने काले चेहरे का उदाहरण पेश किया है. उन्होंने यह भी कहा है कि होली में पूरा देश सराबोर है, ऐसे मौके पर रेड शर्मनाक है. शक्ति यादव ने आगे कहा कि केन्द्र सरकार परेशान करने की कोशिश कर रही है, लेकिन इससे हम डरनेवाले नहीं है.
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगापुर पंचायत स्थित अकलू चौक के…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विवेक बिहार मोहल्ले में चोरों ने एक बंद मकान…
समस्तीपुर : शहर में अवैध बालू मंडी के उद्देश्य से सड़क किनारे और विभिन्न स्थानों…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र से तीन साल पूर्व से लापता लड़की बुधवार को घर…
समस्तीपुर/विभूतिपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर पश्चिम टोला उर्दू स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, वार्ड-8…
समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर के दो छात्र 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस…