बिहार में चोरों के हौसले बुलंद है। राजधानी से लेकर छोटे जिले तक चोर गिरोह जनता को निशाना बना रहे हैं। इतना ही नहीं चोर खास लोगों को भी नहीं छोड़ते। आमजन से लेकर वीवीआईपी के घर में घुस जाते हैं और कीमती सामान उड़ा लेते हैं। ताजा मामला बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा का है। चोरों ने उनके घर में घुसकर डेढ़ लाख के सामान चुरा लिए।
चोरों ने विजय सिन्हा के निजी आवास को निशाना बनाया। इस वारदात को लेकर विजय सिन्हा ने पटना के गांधी मैदान थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाया है। केस दर्ज होने पर पुलिस एक्टिव हो गयी है। दरअसल वीवीआईपी के आवास में चोरी की वारदात से पुलिस की नींद उड़ी हुई है।
इस मामले में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उनके निजी घर से कागजातों और घड़ी की चोरी की गई है। चोरों द्वारा उड़ाए गए हुए सामानों की कीमत डेढ़ लाख बताई जा रही है। विजय सिन्हा ने पुलिस से जल्द कांड का उद्भेदन कर चोरों को गिरफ्तार करने के लिए कहा है। राजधानी पटना में वीआईपी के आवास में चोरी की घटना पर उन्होंने नाराजगी जताई है।
इससे पहल चोर कई अन्य बड़े नेताओं को निशाना बना चुके हैं। बिहार सरकार के पूर्व कृषि मंत्री और विधायक सुधाकर सिंह के घर पर बुधवार रात को चोरी की घटना घटी थी। सुधाकर सिंह ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आई और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…