Bihar

परिवारवाले कैंसल कर रहे थे शादी….450 KM बाइक चलाकर बिहार से वाराणसी पहुंचा दूल्हा, मंदिर में की शादी

प्यार के लिए भागलपुर का युवक बाइक से 450 KM दूर वाराणसी पहुंच गया। बाइक पर ही अपनी दुल्हनिया को लेकर आया। इस कहानी में अपने ही विलन थे। भागलपुर के नवल(27) की वाराणसी की मनीषा (24) के साथ एक साल पहले शादी तय हुई। पहले लड़के के घर किसी की मौत हुई फिर लड़की के घर। ऐसे करते-करते उनकी शादी की डेट टलती चली गई। आखिर में दोनों परिवारों ने इस रिश्ते को अशुभ मानकर शादी कैंसिल कर दी।

इस दौरान नवल और मनीषा फोन से बात करते रहे। दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। दोनों ने परिवार के खिलाफ जाकर शादी का फैसला किया। नवल भागलपुर से 450 किलोमीटर दूर बाइक से लड़की के पास पहुंचा और उसे भागलपुर ले आया, फिर दोनों ने शादी कर ली।

एक साल पहले दोनों की तय हुई थी शादी

भागलपुर के खंजरपुर निवासी बच्चू तांती के 27 वर्षीय पुत्र नवल किशोर की शादी वाराणसी के सरयुग प्रसाद की 24 वर्षीय पुत्री मनीषा से एक साल पहले शादी तय हुई थी, लेकिन जब शादी का समय नजदीक आया तो लड़की वालों के किसी सदस्य की मौत हो गई। शादी की तारीख आगे बढ़ाई गई। जब फिर दूसरी तारीख पर विवाह होना था तो लड़के के परिजन की मौत हो गई। इसकी वजह से फिर से शादी नहीं हो पाई।

दोनों ने एक दूसरे के साथ रहने का फैसला किया

एक साल से नवल किशोर और मनीषा एक दूसरे से मोबाइल और सोशल मीडिया पर बात करते रहे। परिवार में हो रहे समस्या के बावजूद एक दूसरे के साथ होने का फैसला किया। नवल भागलपुर स्थित अपने घर से मनीषा के घर वाराणसी अनोखे अंदाज में बाइक चलाकर पहुंच गए। वहां से शादी के जोड़े में मनीषा को बाइक पर बैठाकर जिले के खंजरपुर स्थित एक मंदिर पहुंच गया। जहां पर हिंदू रीति रिवाज से दोनों ने विवाह कर लिया। दोनों शादी के बाद काफी खुश हैं।

मनीषा ने बताया कि इन चीजों के बाद जब उसी लड़के से शादी की बात कही तो लड़के से पैसे मांगने को कहा जाने लगा। लड़की ने बताया कि हम नवल से प्यार करते हैं, कभी भी पैसा मांगना नहीं चाहती थी। इसलिए शादी नहीं हो रही थी।

दोनों पक्ष के परिवार वाले नाखुश

इस विवाह से लड़की पक्ष और लड़के पक्ष वाले दोनों नाखुश हैं। जबकि दोनों पति पत्नी एक दूसरे के साथ काफी खुश हैं। जोड़े ने बताया कि अगर परिवार वालों को आपत्ति है तो दोनों अलग ही रहेंगे।

लड़के ने सुरक्षा की लगाई गुहार

वहीं नवल ने बताया कि इस शादी के बाद ये भी भय है कि लड़की के परिवार वाले कुछ कर न दे। इसको लेकर लड़के ने बताया कि मुझे कुछ दिन सुरक्षा दी जाए। ताकि दोनों सही तरीके से अपनी जीवन बिता सके।

Avinash Roy

Recent Posts

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

2 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

3 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

4 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

4 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

5 घंटे ago

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

15 घंटे ago