Bihar

बिहार: कटिहार में नीतीश कुमार की ‘समाधान यात्रा’ में बवाल, गुस्साईं भीड़ ने की आगजनी

बिहार के सीएम नीतीश कुमार की समाधान यात्रा में बवाल हो गया. कटिहार में मुख्यमंत्री से नहीं मिलने दिए जाने से नाराज लोगों ने सड़क पर आगजनी और हंगामा किया. लोगों का आरोप है कि सीएम नीतीश कुमार हम लोगों से नहीं मिले. इससे कुछ दिन पहले नीतीश कुमार को सारण जिले में एक युवक ने काले झंडे दिखाए थे. जब सीएम कार्यक्रम खत्म करके पटना लौट रहे थे तभी शहर के जोगनिया कोठी के पास एक युवक ने नीतीश को काला झंडा दिखाया. युवक नीतीश के काफिले की गाड़ी के सामने खड़ा हो गया. युवक ने जैसे ही नीतीश को काला झंडा दिखाया, वहां मौजूद पुलिस प्रशासन के हाथ पैर फूल गए और पुलिसकर्मियों ने युवक को हिरासत में ले लिया.

7 फरवरी तक चलेगी यात्रा

नीतीश कुमार की समाधान यात्रा 7 फरवरी तक चलेगी. यात्रा की शुरुआत पश्चिमी चंपारण से 5 जनवरी को हुई थी. यात्रा के दौरान नीतीश केवल जिले के अधिकारियों के साथ आंतरिक बैठक कर रहे हैं और विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं. यात्रा पश्चिम चंपारण से शुरू होकर छह जनवरी को शिवहर और सीतामढ़ी, उसके बाद 7 जनवरी को वैशाली, 8 जनवरी को सिवान, 9 जनवरी को छपरा, 11 जनवरी को मधुबनी, 12 जनवरी को दरभंगा, 17 जनवरी को सुपौल, 18 जनवरी को सहरसा, 19 जनवरी को अररिया, 20 जनवरी को किशनगंज, 21 जनवरी को कटिहार, 22 जनवरी को खगड़िया, 28 जनवरी को बांका और 29 जनवरी को मुंगेर, लखीसराय और शेखपुरा पहुंची.

Avinash Roy

Recent Posts

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

4 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

5 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

6 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

6 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

7 घंटे ago

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

17 घंटे ago