Bihar

उधर JDU में घमासान, इधर कुशवाहा वोट बैंक पर RJD की नजर! तेजस्वी यादव ने दे दिया खुला ऑफर…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

जदयू में उपेंद्र कुशवाहा को लेकर पिछले कुछ दिनों से घमासान मचा हुआ है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष समेत शीर्ष के बड़े नेताओं के बयान से यह साफ हो चुका है कि अब जदयू उपेंद्र कुशवाहा को खुद से अलग मान चुकी है. उपेंद्र कुशवाहा को बिहार के कुशवाहा समाज का बड़ा नेता माना जाता है. लव-कुश में कुश समीकरण साधने में उनकी बड़ी भूमिका मानी जाती है. वहीं अब राजद की नजरें कुशवाहा वोट बैंक को साधने पर लगी हुई है.

शहीद जगदेव प्रसाद के शताब्दी समारोह में जुटान

शहीद जगदेव प्रसाद के शताब्दी समारोह में पटना के बापू सभागार में बुधवार को उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत राजद के बड़े नेताओं ने भाग लिया. इस दौरान कुशवाहा समाज के लोग बड़ी तादाद में जुटे. इस दौरान कुशवाहा समाज को साधने की पूरी कोशिश में राजद नेता दिखे.

तेजस्वी यादव का संबोधन

तेजस्वी यादव ने अपने संबोधन में कहा कि कुशवाहा समाज को हर जगह सम्मान मिलेगा. वह अगर चार कदम चलते हैं तो हम 16 कदम चलेंगे. चुनाव के दौरान उनकी जितनी आबादी है, उसके हिसाब से हिस्सेदारी मिलेगी. इस दौरान तेजस्वी यादव ने भाजपा को उखाड़ फेंकने का एलान किया.

उपेंद्र कुशवाहा पर राजद का हमला

इस समारोह में उपेंद्र कुशवाहा के ऊपर भी राजद ने निशाना साधा. कुशवाहा समाज को ये संदेश देने का प्रयास किया गया कि उपेंद्र कुशवाहा उनके लिए सही और हितैषी वाले नेता नहीं हैं. राजस्व एवं भूमि सुधार व गन्ना उद्योग मंत्री आलोक कुमार मेहता ने जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा का नाम लिये बिना कहा कि उन्होंने ने समाज को खानाबदोश बना दिया है.उन्होंने तमामदल बदले हैं. समाज का भरोसा खो दिया है. जब दल का विश्वास होगा तभी आपको हक और हिस्सेदारी मिलेगी.

नब्बे के दशक में कुशवाहा वोट बैंक

बता दें कि नब्बे के दशक में राजद सुप्रीमो लालू यादव ने स्व.जगदेव प्रसाद की प्रतिमा राजधानी पटना में स्थापित करवाई थी. इसके जरिए उन्होंने कुशवाहा वोट बैंक को एकजुट किया था. इतना ही नहीं लालू प्रसाद ने स्व.जगदेव के पुत्र नागमणि को राजनीति में तब आगे किया था. जब नीतीश कुमार राजनीति में उभरे तो उपेंद्र कुशवाहा नेता प्रतिपक्ष बने थे. राजनीतिक जानकार बताते हैं कि वो नागमणि को भी साथ लाए और उनकी पत्नी को मंत्री बनाया गया. हालाकि नगामणि फिर अलग हो गए थे. बिहार में कुशवाहा वोट बैंक पर सभी दलों की नजरें रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

4 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

5 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

6 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

8 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

8 घंटे ago