Bihar

पटना में गंगा में तैरते रेस्टारेंट का मजा लीजिए, डिप्टी CM तेजस्वी ने MV गंगा विहार का किया उद्घाटन

बिहार का पहला तैरता रेस्टोरेंट एमवी गंगा विहार छह साल के अंतराल के बाद अब तैयार है। इसका उद्घाटन शुक्रवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव द्वारा किया गया। इस फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के खुलने से पटना के लोग पानी में तैरते हुए खाने का लुत्फ उठा सकेंगे।

इस फ्लोटिंग रेस्टोरेंट को आईआईटी खड़गपुर के इंजीनियरों की मदद से पूरी तरह से रिपेयर किया गया है। इस क्रूज की मरम्मत के लिए सरकार ने संध्या सम्राट डेवलपमेंट एंड सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को चुना था।

इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि तकरीबन 3-4 सालों से यह बंद पड़ा हुआ था। विभाग और हम सब ने मिलकर इसे फिर से शुरू किया है। हमने इसी सोच के साथ इसे शुरू किया है कि लोग यहां आए और एक पर्यटक के तौर पर इसका लुत्फ उठाए। आप देख सकते हैं कि यह 2 फ्लोर का है। आप सभी इसके ऊपर वाले पर फैमिली और फ्रेंड के साथ बैठकर अच्छा समय बीता सकते। इसको पूरा बुक भी कर सकते है। यह एक अच्छा एक मौका मिला है।

तेजस्वी ने कहा कि आने वाले समय में रिवर फ्रंट पर हम काम करवा रहे। उसे आर्गनाइज्ड तरीके से डवलप करेंगे। ताकि जो लोग शाम में मरीन ड्राइव जाते है, वह वहां फूड से लेकर कल्चरल तक का आनंद लें। खेल-कूद को लेकर पार्क हो। वॉकिंग ट्रैक हो, साइकिलिंग ट्रैक हो।

बिहार का पहला फ्लोटिंग रेस्टोरेंट

गंगा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बिहार सरकार ने इस फ्लोटिंग रेस्टोरेंट को साल 2009 में 2 करोड़ रुपए में खरीदा था। एमवी गंगा विहार में 100 सीटें हैं और यह बिहार का पहला फ्लोटिंग रेस्तरां है। जब यह क्रूज बिहार आया तो उसमें कैबिनेट की बैठक भी हुई, लेकिन वर्ष 2017 में पर्यटन विभाग ने इस सेवा को बंद कर दिया था। तब से इसे पटना के एनआईटी घाट पर खड़ा रखा गया। माना जा रहा है कि इस फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के दोबारा शुरू होने से गंगा पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर पुलिस लाइन में हाईटेक जिम और सिंथेटिक ट्रैक की होगी व्यवस्था

समस्तीपुर : पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक मजबूत एवं फिट बनाने…

35 मिनट ago

समस्तीपुर स्टेशन रोड में रेलवे की खाली जमीन पर बनेगा मार्केटिंग कांप्लेक्स और दो मंजिला पार्किंग स्टैंड

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…

2 घंटे ago

ताजपुर BRC में भ्रष्टाचार का बोलबाला ! लेखापाल, हेडमास्टर और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड में कार्यरत एक महिला शिक्षक द्वारा की गई…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में ऑनलाइन बुकिंग कर लायी जा रही 405 लीटर विदेशी शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार

समस्तीपुर : जिले में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा…

4 घंटे ago

6 अप्रैल से बदल जाएगा बिहार के सरकारी स्कूलों का टाइम; सुबह 6.30 बजे आना होगा स्कूल, 7 बजे पहली घंटी, छुट्टी कब?

बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य…

4 घंटे ago

रोसड़ा में देह व्यापार मामले में होटल और विवाह को किया गया भवन सील

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा शहर के मिर्जापुर क्षेत्र में देह व्यापार मामले के खुलासे के बाद…

5 घंटे ago